By निधि अविनाश | Apr 02, 2022
आर्यन खान ड्रग मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के मुख्य गवाह प्रभाकर सेल की शुक्रवार को मौत हो गई।सेल के वकील तुषार खंडारे के मुताबिक उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेल का चेंबूर के माहुल इलाके में उनके आवास पर कल दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। सेल एक स्वतंत्र गवाह था और नशीली दवाओं के मामले में एनसीबी अधिकारियों पर जबरन वसूली का आरोप लगाया था। एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि, उन्होंने अक्टूबर 2021 में फिल्म स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से जुड़े ड्रग्स मामले में एनसीबी अधिकारियों द्वारा जबरन वसूली के प्रयास के आरोप के संबंध में अपना बयान दर्ज किया था।