एयरपोर्ट से उतरते ही पीएम मोदी ने अधिकारियों से ली रेप केस की जानकारी, कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश

By अंकित सिंह | Apr 11, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा किया, जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया और शहरी और ग्रामीण बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने 3,880 करोड़ रुपये की कई प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। उल्लेखनीय है कि 2014 के बाद से बतौर सांसद यह उनका अपने निर्वाचन क्षेत्र का 50वां दौरा था।

19 वर्षीय छात्रा के साथ कथित सामूहिक बलात्कार के सिलसिले में कम से कम नौ लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पीड़िता के पिता के अनुसार, वह 29 मार्च को अपने दोस्त से मिलने के लिए घर से निकली थी। वहीं, जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि भारत आज विकास और विरासत, दोनों को एक साथ लेकर चल रहा है। इसका सबसे बढ़िया मॉडल हमारी काशी बन रही है। यहां गंगा का प्रवाह है और भारत की चेतना का भी प्रवाह है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका-चाइना में बढ़ी तनातनी तो Gold के भी बढ़े दाम, ये हुई सोने की कीमत

उन्होंने कहा कि भारत की आत्मा उसकी विविधता में बसती है और काशी उसकी सबसे सुंदर तस्वीर है। काशी के हर मोहल्ले में एक अलग संस्कृति, हर गली में भारत का एक अलग रंग दिखता है। मुझे खुशी है कि काशी-तमिल संगमम् जैसे आयोजन से एकता के ये सूत्र निरंतर मजबूत हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज काशी होकर जो भी जाता है, वो यहां के इंफ्रास्ट्रक्चर की, यहां की सुविधाओं की बहुत प्रशंसा करता है। हर दिन लाखों लोग बनारस आते हैं, बाबा विश्वनाथ का दर्शन करते हैं, मां गंगा में स्नान करते हैं। हर यात्री कहता है- बनारस, बहुत बदल गया है।

प्रमुख खबरें

Bengaluru Daycare Horror: मासूम बच्चे की पिटाई का Shocking Video वायरल, NCPCR ने लिया एक्शन

ISRO को Bomb Threat देने वाला Ghaziabad से गिरफ्तार, पुलिस जांच में हुआ बड़ा खुलासा

Teesta Project में China की एंट्री पर MEA का कड़ा रुख, कहा- Bangladesh से हमारा Roadmap तय है

अयातुल्ला अली खामेनेई के Funeral में दोस्तों संग दुश्मन भी! Tehran से दुनिया को क्या है बड़ा Geopolitical Message?