US Election में खेल पलटते ही एलन मस्क ने कर दिया नया धमाका, सोशल मीडिया पर मच गई खलबली

By अभिनय आकाश | Nov 06, 2024

रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प ने उत्तरी कैरोलिना, जॉर्जिया और पेंसिल्वेनिया के प्रमुख युद्ध के मैदानों में डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस को पछाड़ दिया, और संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में दूसरे कार्यकाल के करीब पहुंच गए। एलन मस्क ने एक फोटो ट्वीट की है। मस्क की शेयर की गई फोटो में वो ट्रंप के साथ नजर आ रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप फ्लोरिडा पहुंचे हैं। ट्रंप अपने समर्थकों के साथ नतीजे देख रहे हैं। इससे पहले एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि वो चाहते हैं कि डोनाल्ड ट्रंप ही अमेरिकी राष्ट्रपति बने। उन्होेंने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है तो फिर अमेरिका में अर्थव्यवस्था की हालत बहुत ही खस्ता हो जाएगी। अब एलन मस्क ने एक तस्वीर पोस्ट की है। इसमें वो ट्रंप के साथ नजर आ रहे हैं। इस तरह की कई सारी तस्वीरें इस चुनाव के दौरान देखने को मिली थी। आज जब वोटों की गिनकी हो रही है तब भी इस तरह की तस्वीर चर्चा का विषय बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें: US Election Results: कमला हैरिस ने जीता न्यूयॉर्क, टेक्सस-लुइसियाना-नार्थ-साउथ डकोटा में चला ट्रम्प कार्ड

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्विंग  राज्य जॉर्जिया में जीत हासिल की। ट्रंप की इस जीत के साथ 16 निर्वाचक मंडल वोट रिपब्लिकन पार्टी की झोली में फिर से आ गए। ‘स्विंग’ राज्य उन्हें कहा जाता है जहां मतदाताओं की राय बदलती रहती है। राष्ट्रपति जो बाइडन ने 2020 में जॉर्जिया में बेहद कम अंतर से जीत हासिल की थी। हालांकि 1996 के बाद से हर दूसरे राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी जॉर्जिया में जीतती आई है। ट्रंप ने जॉर्जिया में अपनी 2020 की हार को पलटने की कोशिश की थी जिससे एक राजनीतिक और कानूनी संघर्ष शुरू हो गया और राज्य में उनके खिलाफ अभियोग चलाया गया। 

प्रमुख खबरें

Rajasthan सरकार ने IAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार जांच को दी मंजूरी

Rajasthan में कर्मचारियों का DA तीन प्रतिशत बढ़ा, पेंशनभोगियों को भी DR का तोहफा

उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत, AAIB करेगा जांच

UP Assembly Election के लिए BJP ने तय किया 350 सीटों का लक्ष्य, Amit Shah ने किया कार्यसमिति का आगाज