मोदी सरकार पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा आरोप, वक्फ बोर्ड को खत्म करने के लिए लाया गया है बिल

By अंकित सिंह | Sep 25, 2024

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने वक्फ बिल को लेकर मोदी सरकार पर बड़ा वार किया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा, विकास या दक्षता लाने के लिए यह बिल नहीं ला रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह बिल वक्फ बोर्ड को खत्म करने के लिए पेश किया गया है। इसमें लिखा है कि मुसलमान वक्फ कर सकता है। मुसलमान बनने का मतलब क्या है? - क्या वह दिन में 5 बार नमाज़ पढ़ने वाला व्यक्ति होगा, दाढ़ी रखेगा या टोपी रखेगा... क्या उसकी पत्नी मुस्लिम होगी या गैर-मुस्लिम होगी? वे निर्णय लेने वाले कौन होते हैं? 

इसे भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश के मंत्री Vikramaditya Singh ने वक्फ बोर्ड के कामकाज में पारदर्शिता की वकालत की

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने बुधवार को कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक पर विचार कर रही संसद की संयुक्त समिति जिस तेज गति से काम कर रही है उससे उन्हें उम्मीद है कि इसकी रिपोर्ट तय समयसीमा के भीतर संसद में रख दी जाएगी। रीजीजू ने यहां संवाददाताओं से कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक संसद की संयुक्त समिति के पास भेजा गया है...एक करोड़ से भी ज्यादा प्रतिवेदन जेपीसी के पास आ चुके हैं। जेपीसी व्यापक रूप से सुनवाई कर रही है। सबको अपनी बातें कहने का मौका दिया जा रहा है। समिति अध्यक्ष और सदस्यो को बधाई देता हूं। हमारे संसदीय इतिहास में इतना गहन और व्यापक विचार-विमर्श कभी नहीं हुआ है।

प्रमुख खबरें

Ajay Rai के हटने से भड़का Power Tussle, लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में गुटबाजी खुलकर सामने आई

MPSC अध्यक्ष विवेक भीमनवार का पेपर लीक से संबंध नहीं, BJP ने किया बचाव

सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे खुले, CJI ने विपक्षी नेताओं से नहीं मिलने की बताई वजह

EVM और Election Commission पर सवाल उठाने पर Yogi Adityanath का वार: देश में अराजकता फैला रहा विपक्ष