Asaduddin Owaisi ने बिहार में की के चंद्रशेखर राव की तारीफ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 20, 2023

पटना। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को अपने गृह राज्य तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) की तारीफ की। हैदराबाद के सांसद बिहार में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र सीमांचल के अपने दौरे को समाप्त करने से पहले किशनगंज जिले में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। तेलंगाना की 119 सदस्यीय विधानसभा में एआईएमआईएम के सात विधायक हैं। ओवैसी ने कहा, ‘‘मुझे कहना होगा कि केसीआर के पास एक दृष्टि है और उन्होंने अपने अब तक के कार्यकाल के दौरान कुछ सार्थक किया है।’’ ओवैसी ने राव सहित विभिन्न क्षेत्रीय क्षत्रपों की प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षाओं के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘तेलंगाना एक ‘लैंडलॉक’ राज्य है फिर भी इसका बहुत ही प्रभावशाली सकल राज्य घरेलू उत्पाद है।

प्रमुख खबरें

Supreme Court: जस्टिस शील नागू पंजाब सरकार की याचिका की सुनवाई से अलग हुए

SP प्रमुख Akhilesh Yadav पर बरसे OP Rajbhar, कहा मुस्लिम वोट बैंक खोने के डर से रहते हैं परेशान

सबका ध्यान CJP प्रोटेस्ट पर था इधर 15 अक्टूबर से लगने वाले MDR चार्ज पर आ गई बड़ी खबर, जाने अब क्या अपडेट आया?

Travel Tips: Vrindavan के Chhatikara में स्थित Char Dham Mandir में करें चार धामों के दर्शन