ज्ञानवापी मामले पर आया असदुद्दीन ओवैसी का बयान, हम दोबारा 80-90 के दशक में वापिस जा रहे हैं

By अंकित सिंह | Sep 12, 2022

ज्ञानवापी मस्जिद विवाद में वाराणसी जिला अदालत के फैसले पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का बयान भी आ गया है। असदुद्दीन ओवैसी ने कोर्ट के आदेश पर चिंता जताई है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि आज जो आदेश आया है, उस पर मेरी राय है कि इसके खिलाफ हाईकोर्ट में अपील होनी चाहिए। दरअसल, आज के फैसले में जिला अदालत के जज एके विश्वेश की एकल पीठ ने कहा कि मामला सुनवाई योग्य है। इसी पर अपनी बात रखते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने साफ तौर पर कहा कि ज्ञानवापी मस्जिद के बाबरी मस्जिद के रास्ते पर ही जाता दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे तो देश 80-90 के दशक में वापस चला जाएगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मुस्लिम पक्ष को हाई कोर्ट में अपील करनी चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: ज्ञानवापी मामले में अदालत आज सुना सकती है फैसला, वाराणसी में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई

सुनवाई के बाद हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने बताया कि कोर्ट ने हमारी बहस को मान लिया है। मुस्लिम पक्ष के आवेदन को रद्द कर दिया है। कोर्ट ने कहा है कि याचिका सुनवाई योग्य है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 22 सितंबर को होगी। याचिकाकर्ता सोहन लाल आर्य के मुताबिक ये हिंदू समुदाय की जीत है। अगली सुनवाई 22 सितंबर को है। आज का दिन ज्ञानवापी मंदिर के लिए शिलान्यास का दिन है। हम लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हैं। 

प्रमुख खबरें

Qatar धमाके में 12 भारतीय की मौत, अमीर ने तुरंत PM मोदी को फोन मिलाया

Mirzapur: The Movie Poster Release | बड़े पर्दे पर लौटेगा कालीन भैया का राज! मिर्ज़ापुर फिल्म का नया पोस्टर रिलीज़, खून-खराबे और सत्ता की जंग का इशारा

Voter List पर CM Revanth Reddy का अल्टीमेटम, Telangana में लापरवाही की तो होगा सख्त एक्शन

Uddhav Thackeray को Lok Sabha में तगड़ा झटका, 6 सांसदों ने छोड़ा साथ, Eknath Shinde कैंप में शामिल