दिल्ली दंगों के एक और आरोपी को टिकट देंगे असदुद्दीन ओवैसी! AIMIM नेताओं ने परिवार से की मुलाकात

By अंकित सिंह | Dec 25, 2024

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम 2020 में राष्ट्रीय राजधानी में हुए दंगों के आरोपी शाहरुख पठान को दिल्ली विधानसभा चुनाव का टिकट देने की योजना बना रही है। सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली एआईएमआईएम अध्यक्ष शोएब जामेई ने 23 दिसंबर को शाहरुख पठान के परिवार से मुलाकात की और कहा कि वह सीलमपुर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं। 

उन्होंने कहा, "उनकी मां का कहना है कि उनके बेटे के खिलाफ मामला अरविंद केजरीवाल के कहने पर दर्ज किया गया था और वह इसे नहीं भूलेंगी।" पठान के घर पर बैठक के दौरान एआईएमआईएम के संयुक्त सचिव मंजर शोएब, पार्टी के अन्य सहयोगी - असगर अंसारी, एमएनएस नासिर और नदीम शेख भी उनके साथ थे। पठान, जिसने 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान एक पुलिसकर्मी पर बंदूक तान दी थी और पिस्तौल के साथ उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चा में रहा, हिंसा में शामिल होने के आरोप में जेल में है। इससे पहले इसी साल अक्टूबर में दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया था।

इसे भी पढ़ें: देवेंद्र फडणवीस बोले- मैंने सभी चुनौतियों का साहस के साथ किया सामना, मेरे ऊपर सत्ता हावी नहीं होती

इससे पहले ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने घोषणा की थी कि आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन आगामी दिल्ली चुनाव में मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। एआईएमआईएम अध्यक्ष और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने हुसैन से मुलाकात के बाद यह घोषणा की। उन्होंने ट्वीट किया कि एमसीडी पार्षद ताहिर हुसैन पार्टी में शामिल हो गए और आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र से हमारे उम्मीदवार होंगे। उनके परिवार के सदस्यों और समर्थकों ने आज मुझसे मुलाकात की और पार्टी में शामिल हुए।

प्रमुख खबरें

Coolest Places In Gujarat: Matheran से Wilson Hills तक, गुजरात की गर्मी को मात देने के लिए बेस्ट हैं ये 6 Hill Stations

Q1 GDP Data: भारतीय अर्थव्यवस्था की शानदार छलांग, 7.8% Growth Rate ने विशेषज्ञों को चौंकाया

समुद्र मंथन योजना अडाणी समूह को लाभ पहुंचाने के लिए लाई गई: कांग्रेस

Punjab and Haryana High Court Jobs: 56 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, जानिए Eligibility और Last Date