आसनसोल की विशेष सीबीआई अदालत ने कोयला चोरी मामले में 49 लोगों के खिलाफ आरोप तय किए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 11, 2024

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में एक विशेष सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) अदालत ने अधिकारियों और प्रभावशाली व्यक्तियों के संरक्षण में अनूप माजी द्वारा ‘ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड’ की खदानों से 1,340 करोड़ रुपये मूल्य के कोयले की कथित चोरी के संबंध में 49 लोगों के खिलाफ आरोप तय किए हैं।

कुल 49 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय होने के बाद आरोप पत्र मंगलवार को सार्वजनिक किया गया। एजेंसी ने इस मामले में अब तक तीन आरोपपत्र दाखिल किए हैं। एजेंसी ने बताया कि सह-आरोपी लोक सेवकों के ‘‘संरक्षण में’’ 1,340 करोड़ रुपये का कोयला चुराया गया।

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी