2013 के बलात्कार मामले में आसाराम दोषी करार, सजा का ऐलान 31 जनवरी को किया जाएगा

By अभिनय आकाश | Jan 30, 2023

गांधीनगर की अदालत ने आसाराम बापू को महिला शिष्या से दुष्कर्म मामले में दोषी करार दिया है। गांधीनगर सेशन कोर्ट में आज आसाराम मामले की सुनवाई हुई। गांधीनगर सत्र न्यायालय ने आसाराम को दोषी ठहराया है। सूरत की दो बहनों से रेप मामले में गांधीनगर सेशन कोर्ट ने आसाराम को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने आसाराम को दोषी साबित कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: BBC Documentary Row: कोर्ट का कीमती समय कर रहे हैं बर्बाद, बीबीसी डॉक्‍यूमेंट्री बैन को SC में चुनौती पर भड़के कानून मंत्री

क्या था पूरा मामला?

2013 में सूरत की दो बहनों ने नारायण साईं और उनके पिता आसाराम के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराई थी। दोनों की छोटी बहन ने शिकायत में कहा है कि नारायण साईं ने 2002 से 2005 के बीच उसके साथ बार-बार रेप किया। लड़की के मुताबिक, जब वह सूरत में आसाराम के आश्रम में रह रही थी, तब उसके साथ रेप हुआ था। तो बड़ी बहन ने शिकायत में आसाराम पर रेप का आरोप लगाया है। उसके मुताबिक 1997 से 2006 के बीच वह अहमदाबाद में आसाराम के आश्रम में रहा। इस दौरान आसाराम ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। दोनों बहनों ने पिता-पुत्र के खिलाफ अलग-अलग तहरीर दी है।

प्रमुख खबरें

Cyclone Arnab: ओडिशा में उफनी बहुदा नदी, Howrah Chennai रूट पर 36 ट्रेनें रद्द

PM Modi का Gujarat दौरा: 14,000 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात, PM Kisan की 24वीं किस्त भी होगी जारी

NIIT Learning Systems ने अमेरिकी कंपनी Blue Water Learning को 167 करोड़ रुपये में खरीदा

Jamia Millia Islamia ने छात्र संघ संविधान को दी मंजूरी, 15 मई तय की समयसीमा