ASEAN ने अमेरिका-चीन की दुश्मनी के बीच वैश्विक महामारी और सागर विवाद पर की चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 09, 2020

हनोई (वियतनाम)। दक्षिणपूर्वी एशिया के शीर्ष राजनयिक वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बुधवार को अपनी वार्षिक वार्ता कर रहे हैं जिसमें कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण आए अत्यधिक संकट और अमेरिका तथा बीजिंग के बीच बढ़ती दुश्मनी के बीच दक्षिण चीन सागर में बढ़ते तनाव पर चर्चा की जाएगी। दक्षिणूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन (आसियान) की मंत्रीस्तरीय बैठकों में एक माह की देरी हुई है और कोविड-19 के कारण जारी स्वास्थ्य जोखिमों की वजह से ऑनलाइन इनका आयोजन हो रहा है। 10 राष्ट्रों वाले गुट के विदेश मंत्री अमेरिका और चीन समेत एशियाई एवं पश्चिमी समकक्षों से इस हफ्ते के अंत में वार्ता के लिए मुलाकात करेंगे।

प्रमुख खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले बोले Abhijit Deepke, पाबंदियों से साफ है सरकार डरी हुई है

Delhi Police Security | जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा, कनॉट प्लेस से मेट्रो तक कई पाबंदियां लागू, इन रास्तों से बचें

लगातार आशीर्वाद के लिए लोगों का आभार, प्रधानमंत्री मोदी ने उपचुनावों में BJP की जीत के लिए वोटरों का किया धन्यवाद

Kerala High Court ने दी 8 हफ्ते की मोहलत, पशु मंडियों पर निगरानी समितियां न बनने पर लग सकती है रोक