Ashes 2021-22 | आस्ट्रेलिया ने पहले एशेज टेस्ट में इंग्लैंड को नौ विकेट से हराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 11, 2021

ब्रिसबेन। नाथन लियोन ने अपना 400वां विकेट हासिल करने के बाद तीन और विकेट अपने नाम पर लिखवाये जिससे आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड की वापसी की उम्मीदों पर पानी फेरकर शनिवार को यहां पहले एशेज टेस्ट क्रिकेट मैच में चौथे दिन ही नौ विकेट से जीत दर्ज की। इंग्लैंड ने दिन की शुरुआत दो विकेट पर 220 रन से की। लियोन ने चौथे ओवर में ही विकेट लिया जिसके बाद इंग्लैंड की पारी बिखर गयी। उसने 77 रन के अंदर आठ विकेट गंवाये। इंग्लैंड को दूसरी पारी में 297 रन पर रोकने के बाद आस्ट्रेलिया को जीत के लिये केवल 20 रन चाहिए थे जो उसने 5.1 ओवर में सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरे एलेक्स कैरी (नौ) का विकेट गंवाकर हासिल कर दिये। मार्कस हैरिस (नाबाद नौ) ने विजयी चौका लगाया।

इसे भी पढ़ें: हमारा काम मंच की तटस्थता, समान अवसर सुनिश्चित करना: प्रतिस्पर्धा आयोग प्रमुख

रूट और मलान ने तीसरे दिन अच्छी बल्लेबाजी करके इंग्लैंड की वापसी की उम्मीद जगायी थी। लेकिन चौथे दिन उनका संघर्ष अधिक देर तक नहीं चला। लियोन की गेंद मलान के बल्ले और पैड से लगकर मार्नस लाबुशेन के सुरक्षित हाथों में चली गयी। रूट अपने कल के स्कोर में केवल तीन रन और जोड़ पाये और उन्होंने दिन के सातवें ओवर में कैमरन ग्रीन की गेंद पर विकेट के पीछे कैच दे दिया। लियोन ने अगले ओवर में ओली पोप (चार) को स्लिप में कैच कराकर स्कोर दो विकेट पर 222 रन से पांच विकेट पर 234 रन कर दिया। विकेट गिरने का क्रम इसके बाद भी जारी रहा। बेन स्टोक्स (14) ने कप्तान पैट कमिन्स की गेंद पर गली में ग्रीन को कैच दिया जबकि जोस बटलर (23) ने जोश हेजलवुड की गेंद पर विकेट के पीछे कैच थमाया।

लियोन ने ओली रोबिनसन (आठ) और फिर मार्क वुड (छह) को पवेलियन भेजा जबकि ग्रीन ने क्रिस वोक्स (16) को कैरी के हाथों कैच कराकर इंग्लैंड की पारी का अंत किया। इंग्लैंड इस तरह से 2010-11 के बाद से आस्ट्रेलिया और 1986 के बाद गाबा में कोई टेस्ट नहीं जीत पाया है। पांच मैचों की श्रृंखला का दूसरा दिन रात्रि टेस्ट मैच गुरुवार से एडीलेड में खेला जाएगा।

प्रमुख खबरें

मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क और सरगनाओं पर NCB का कड़ा रुख

Cabinet Chintan Shivir: सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर मंथन

BCCI घरेलू सत्र के लिए Muthoot Fincorp को 35 मैचों के Title Sponsor अधिकार सौंपेगा

वैवाहिक विवाद में पॉक्सो के तहत माता-पिता की तुरंत गिरफ्तारी नहीं होगी: Supreme Court