Ashes Cricket Test: ऑस्ट्रेलिया के पांच विकेट पर 183 रन, जीत के लिए 98 रन की दरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 21, 2023

बर्मिंघम। ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले एशेज क्रिकेट टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन मंगलवार को यहां चाय तक पांच विकेट पर 183 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड के 281 रन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए मैच के अंतिम सत्र में 98 और रन की दरकार है जबकि इंग्लैंड को पांच विकेट की जरूरत है। चाय के समय पहली पारी में शतक जड़ने वाले सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा 159 गेंद में 56 रन बनाकर खेल रहे थे। ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन 22 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं। दोनों छठे विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी कर चुके हैं।

बोलैंड ने करियर की सर्वश्रेष्ठ 20 रन की पारी खेल। अच्छी फॉर्म में चल रहे ट्रेविस हेड भी अधिक देर नहीं टिक सके और 16 रन बनाकर ऑफ स्पिनर मोईन अली की गेंद पर स्लिप में जो रूट के कैच दे बैठे जिससे ऑस्ट्रेलिया का स्कोर पांच विकेट पर 143 रन हो गया। ख्वाजा और ग्रीन ने हालांकि इसके बाद चाय के विश्राम तक ऑस्ट्रेलिया को और झटके नहीं लगने दिए।

प्रमुख खबरें

Ayodhya Ram Mandir चढ़ावा चोरी केस: चार्जशीट के बाद दो आरोपियों की जमानत पर सुनवाई टली

Fariba Hashimi बनीं 2002 के बाद Asian Games में पदक जीतने वाली पहली अफगान महिला

Election Commission विवाद और GDP अनुमान में बढ़ोतरी समेत आज रात की बड़ी खबरें

Angel One के Dinesh Thakkar ने Mumbai के Juhu में 711 करोड़ में खरीदी सात मंजिला इमारत