विगत परिस्थितियों में टीम का हौसला बुलंद करने वाले सूर्यकुमार की आशीष नेहरा ने इन खिलाड़ियों से की तुलना

By अनुराग गुप्ता | Jul 27, 2021

नयी दिल्ली। शिखर धवन की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका दौरे पर है। जहां पर टीम ने एवदिवसीय सीरीज में श्रीलंका को 2-1 से धूल चटाई है और अब टी20 सीरीज पर कब्जा जमाने का प्रयास कर रही है। ऐसे में एक खिलाड़ी की जमकर प्रशंसा हो रही है, नाम सूर्यकुमार यादव। इस खिलाड़ी को एकदिवसीय सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था। जब कभी भी टीम को रनों की आवश्यकता महसूस हुई, सूर्यकुमार के बल्ले ने रनों की बरसात लगा दी। हालांकि उन्हें अभी ज्यादा मुकाबले खेलने का मौका नहीं मिला है। 

इसे भी पढ़ें: भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में धीमी ओवरगति के लिये श्रीलंका पर लगा इतना जुर्माना 

आपको बता दें कि श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव को टीम में जगह मिली और उन्होंने टीम प्रबंधन को निराश होने का मौका भी नहीं दिया। टी 20 मुकाबले के लिए इंग्लैंड के खिलाफ 14 मार्च, 2021 को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सूर्यकुमार यादव ने डेब्यू किया। अब तक कुल 4 मुकाबलों में उन्हें खिलाया गया है, जिनमें से 3 पारियों में ही बल्लेबारी करने का मौका मिला है और उन्होंने 169 के स्ट्राइक रेट से कुल 139 रन बनाए हैं। जिनमें 57 रन अभी तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

प्रमुख खबरें

Russia Parliamentary Election: ड्यूमा चुनाव संपन्न, United Russia की बढ़त के संकेत

Karnataka FDA ने फर्जी दवा गिरोह पर कसा शिकंजा, 16 विक्रेताओं के लाइसेंस किए रद्द

नेपाल के Mount Manaslu में हिमस्खलन से भारतीय मूल के जर्मन पर्वतारोही और शेरपा की मौत

PM Modi के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर Vadnagar और Varanasi के बीच दो बाइक रैलियां