Ashmita Chaliha ने किया बड़ा उलटफेर, जापान की शीर्ष वरीय हिना अकेची को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचीं

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 07, 2026

भारत की अश्मिता चालिहा और रक्षिता रामराज ने शुक्रवार को यहां 250,000 अमेरिकी डॉलर इनामी कोरिया मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल के सेमीफाइनल में जगह बनाई जहां वे आमने-सामने होंगी। विश्व में 50वें नंबर की खिलाड़ी अश्मिता ने टूर्नामेंट का अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए क्वार्टर फाइनल के रोमांचक मुकाबले में जापान की विश्व में 22वें नंबर की खिलाड़ी और यहां शीर्ष वरीयता प्राप्त हिना अकेची को 20-22, 21-15, 21-19 से पराजित किया। इस जीत के साथ ही भारतीय खिलाड़ी ने पिछले साल मलेशिया सुपर 100 में हिना से मिली हार का बदला भी चुकता कर दिया।

इसे भी पढ़ें: Esports World Cup में उतरेंगे 4 भारतीय ग्रैंडमास्टर, कार्लसन से होगी टक्कर

तन्वी ने पिछले सप्ताह ताइपे ओपन में अपना पहला बीडब्ल्यूएफ खिताब जीता था। हिना ने अच्छी शुरुआत करते हुए 7-5 की बढ़त बना ली, जिसके बाद अश्मिता ने स्कोर 7-7 से बराबर कर दिया। लेकिन भारतीय खिलाड़ी की कुछ गलतियों से जापानी खिलाड़ी ने इंटरवल तक 11-9 की बढ़त हासिल कर ली।

अश्मिता ने हालांकि कड़ी चुनौती पेश की। उन्होंने 12-12 और फिर 15-15 पर स्कोर बराबर कर लिया। इसके बाद उन्होंने 17-15 और 18-16 से बढ़त बना ली।

इसे भी पढ़ें: North Korea का शक्ति प्रदर्शन: Kim Jong Un ने दागी Ballistic Missile, US और Japan के साथ दक्षिण कोरिया अलर्ट पर

हिना ने हालांकि अच्छी वापसी की और क्रॉस-कोर्ट विनर लगाकर पहला गेम जीत लिया। दूसरे गेम में अश्मिता ने जोरदार वापसी की। स्कोर 7-7 से बराबर होने के बाद उन्होंने लगातार छह अंक जीतकर 13-7 की बढ़त बना ली।

हालांकि हिना ने अंतर को कम करके 14-16 कर दिया, लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने संयम बनाए रखा और अगले छह में से पांच अंक जीतकर मैच को निर्णायक गेम तक पहुंचा दिया। निर्णायक गेम भी कुछ इसी तरह चला, जिसमें अश्मिता ने 9-3 की बढ़त बना ली और इंटरवल तक 11-9 की बढ़त बरकरार रखी। उन्होंने इसे 18-11 तक पहुंचाया, लेकिन हिना ने जोरदार वापसी करते हुए लगातार छह अंक जीतकर अंतर को 17-18 तक कम कर दिया।

इसे भी पढ़ें: Korea Masters: Tanvi Sharma ने दर्ज की जीत, किदांबी श्रीकांत पहले ही दौर में बाहर

अश्मिता ने अंतिम क्षणों में अपना संयम बनाए रखा और यादगार जीत हासिल की। रक्षिता और तन्वी के बीच भी मुकाबला काफी रोमांचक रहा। पहले गेम में रक्षिता ने 13-8 की बढ़त बना ली, लेकिन तन्वी ने शानदार वापसी करते हुए अगले नौ में से आठ अंक हासिल किए और स्कोर को 8-13 से 16-14 तक ले जाने के बाद गेम अपने नाम कर लिया।

दूसरे और तीसरे गेम में भी दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। दोनों ने एक दूसरे से आगे निकलने में कोई कसर नहीं छोड़ी लेकिन तीसरे और निर्णायक गेम के आखिर में तन्वी की तीन गलतियां उन्हें भारी पड़ गई। रक्षिता ने इसका फायदा उठाकर तीसरा गेम और मैच अपने नाम कर दिया।

प्रमुख खबरें

Amit Shah ने Hanuman Ansh की टीम से की मुलाकात, 347 करोड़ कमाई पर दी बधाई

CM Yogi ने Meerut में Congress पर साधा निशाना, बोले- विपक्ष ने राजनीति में वंशवाद को बढ़ाया

Navratri Dandiya Night में क्या पहनें? Lehenga से Indo-Western तक ये हैं बेस्ट आइडियाज

Asian Games के Table Tennis मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया