अशोक गहलोत ने फिर की राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग, बोले- चुनाव में हार-जीत होती रहती है

By अंकित सिंह | Mar 13, 2022

पांच राज्यों में हुई चुनावी हार के बाद कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक हो रही है। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में हार को लेकर चर्चा की जा रही है। इन सबके बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर से राहुल गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनाने की मांग कर दी है। अशोक गहलोत की यह मांग ऐसे समय में आई है जब पार्टी के ही जी-23 के नेता लगातार गांधी परिवार पर सवाल उठा रहे हैं। अशोक गहलोत ने कहा कि हमारा रास्ता तो एकता, अखंडता का है और एक रास्ता इनका (भाजपा) है धर्म और ध्रुवीकरण का। PM और केजरीवाल एक जैसा बोलते हैं। ये आग लगाना काफी आसान काम होता है लेकिन उसे बुझाना काफी मुश्किल है। राहुल गांधी को अध्यक्ष बनना चाहिए पार्टी एकजुट रहेगी। भाजपा पर निशाना साधते हुए अशोक गहलोत ने आगे कहा कि चुनाव में हार-जीत होती है, एक समय BJP ने 542 में से केवल 2 सीटें जीती थी। लोग गुमराह हो रहे हैं क्योंकि ये (BJP) धर्म की राजनीति करती हैं, आज नहीं तो कल ये बात देश वासियों को ज़रूर समझ आएगा। इंदिरा गांधी ने अपनी जान दे दी लेकिन खालिस्तान नहीं बनने दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनना चाहिए। पिछले 3 दशकों से गांधी परिवार से कोई भी पीएम या मंत्री नहीं बना। यह समझना महत्वपूर्ण है कि गांधी परिवार कांग्रेस की एकता के लिए जरूरी है। गहलोत ने कहा कि 2017 में कांग्रेस एकजुट हुई और हम जीत गए। चन्नी के मुख्यमंत्री बनने के बाद माहौल भी अनुकूल था लेकिन यह हमारी भूल थी कि आंतरिक कलह के कारण हम पंजाब में विधानसभा चुनाव हार गए।

प्रमुख खबरें

Delhi के Kanjhawala में श्मशान घाट के पास मिला नवजात का सिर कटा शव, जांच शुरू

Mobile Industry ने सरकार से मोबाइल फोन पर GST घटाकर 5% करने की मांग की

BRICS Summit घोषणापत्र भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, विशेषज्ञों ने सराहा

ICEA ने GST घटाकर 5% करने की मांग की, घरेलू मांग में गिरावट पर वित्त मंत्री को लिखा पत्र