Ashok Gehlot बोले, राजस्थान में Congress के सभी नेता एकजुट हैं, कोई नाराजगी नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 31, 2026

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कहा कि राजस्थान में कांग्रेस के नेताओं में कोई नाराजगी नहीं है और सब एकजुट हैं। उन्होंने दावा किया कि राजस्थान में अगली सरकार कांग्रेस की ही बनेगी। पूर्व मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीय ने आदिवासी समाज के साथ बृहस्पतिवार को गहलोत से उनके निवास पर मुलाकात की।

कोई नाराजगी ना अध्यक्ष जी (डोटासरा) को है, ना मुझे है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस एकजुट है। मैं बार बार कह रहा हूं कि देश को कांग्रेस की जरूरत है। कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में, (मल्लिकार्जुन) खरगे साहब के नेतृत्व में एकजुट है।’’ गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि ‘राज्य में भ्रष्टाचार की हदें पार हो गई हैं।’ उन्होंने राज्य में शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं के चरमराने का भी आरोप लगाया।

कांग्रेस नेता ने राज्य में शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं के चरमराने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि हालात में सुधार हो जिससे लोगों को फायदा हो क्योंकि अगर कुशासन होगा तो लोगों के काम नहीं होंगे।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश