अशोक गहलोत ने दी सिद्धू को बधाई, कहा- पार्टी की रीति-नीति को आगे बढ़ाएंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 19, 2021

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को उम्मीद जताई कि पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू सभी को साथ लेकर पार्टी की रीति-नीति को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। उल्लेखनीय है कि अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को नवजोत सिंह सिद्धू को पार्टी की पंजाब इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया था। गहलोत ने इसके लिए सिद्धू को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

इसे भी पढ़ें: हरियाणा के रवि दहिया के ओलंपिक पदक का बेसब्री से इंतजार कर रहा है नाहरी गांव

गहलोत के अनुसार, कांग्रेस की परम्परा रही है कि हर निर्णय से पहले सभी से राय-मशविरा होता है तथा सभी को अपनी बात रखने का मौका मिलता है। सबकी राय को ध्यान में रखकर जब एक बार पार्टी आलाकमान फैसला ले लेता है, तब कांग्रेस के सभी सदस्य एकजुट होकर उसे स्वीकार करने की परम्परा को निभाते हैं। यही कांग्रेस की आज भी सबसे बड़ी ताकत है।

प्रमुख खबरें

Meena Kumari Birth Anniversary: Tragedy Queen का फिल्मी सफर जितना सफल, असल जिंदगी उतनी दर्दनाक

Bangladesh में US की बढ़ती रुचि: PM Tarique Rahman और Sergio Gor की बैठक से Strategic Ties को मिलेगी नई दिशा

E20 Policy पर कोई Study नहीं: Kejriwal ने BJP के दावों पर उठाए गंभीर सवाल

ईरान की खुली धमकी: US और Israel के Energy Assets को बनाएंगे निशाना, Trump की कार्रवाई का देंगे करारा जवाब