सत्ता के अहंकार में इतिहास के तथ्यों को तोड़-मरोड़ रही है केंद्र सरकार: अशोक गहलोत

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 10, 2026

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की किताबों में किए गए बदलावों को लेकर केंद्र सरकार पर कड़ा प्रहार किया है। गहलोत ने सरकार के इस कदम को संकीर्ण मानसिकता का सबूत बताया है।

अशोक गहलोत ने एक बयान जारी कर कहा कि एनसीईआरटी की कक्षा आठ की किताबों में हाल ही में किए गए बदलाव इसी संकीर्ण सोच का नतीजा हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार को हर मोर्चे पर नाकाम बताते हुए कहा कि वह अपनी कमियों को छिपाने के लिए गलत जनमत तैयार करने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार अपनी नाकामियों को सुधारने के बजाय हमारे महान पूर्वजों और स्वतंत्रता सेनानियों पर छींटाकशी कर रही है और एक गलत नैरेटिव (विमर्श) तैयार करने में जुटी है। गहलोत ने विश्वास व्यक्त किया कि देश का युवा वर्ग इस राजनीतिक दुष्प्रचार और गौरवशाली इतिहास के साथ किए जा रहे खिलवाड़ को भली-भांति समझ रहा है।

प्रमुख खबरें

इंडियन बैंक का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 10 प्रतिशत बढ़कर 3,273 करोड़ रुपये पर

Big B ने दिया KBC 18 में आने का सुनहरा मौका, Google AI की मदद से अब करें रजिस्ट्रेशन

एसबीआई ने एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट में बेची 1.42 प्रतिशत हिस्सेदारी, 30 निवेशकों से जुटाए 1,655 करोड़ रुपये

राम मंदिर में चढ़ावे की कथित हेराफेरी की जांच संबंधी याचिकाओं पर 13 जुलाई को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट