PM Modi की मौजूदगी में बोले Ashok Gehlot, लोकतंत्र में कोई दुश्मनी नहीं, यह लड़ाई विचारधारा की है

By अंकित सिंह | May 10, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान दौरे पर हैं। राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5,500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 4 राष्ट्रीय राजमार्ग और 3 रेल परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान प्रधानमंत्री के साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मौजूद रहे। राजस्थान में इस साल विधानसभा के चुनाव है। पीएम को दौरे को भी इस चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। वहां मुक्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही रहता है। अशोक गहलोत ने पीएम मोदी का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आज राष्ट्रीय राजमार्ग और रेलवे परियोजनाओं को समर्पित कर रहे है... पहले हम गुजरात से मुकाबला करते थे और महसूस करते थे कि हम पिछड़ रहे हैं लेकिन अब हम आगे बढ़ गए हैं।

इसे भी पढ़ें: Rajasthan में बोले PM Modi, देश में कुछ लोग नकारात्मकता से भरे, उन्हें कुछ भी अच्छा होता दिखाई नहीं देता

वहीं, प्रधानमंत्री ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे देश में कुछ लोग ऐसी विचारधारा के शिकार हो चुके हैं, इतनी नकारात्मकता से भरे हुए हैं, देश में कुछ भी अच्छा होते वे देखना ही नहीं चाहते। उन्हें विवाद खड़ा करना ही अच्छा लगता है। मोदी ने कहा कि नकारात्मकता से भरे हुए लोगों में न दूरदृष्टि होती है और न ही वे राजनीतिक स्वार्थ से ऊपर उठकर देख पाते हैं। उन्होंने कहा कि दूरदृष्टि के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर न बनाने का नुकसान राजस्थान ने भी खूब उठाया है। इस मरुभूमि में कनेक्टिविटी के अभाव में आना-जाना कितना मुश्किल होता था... ये आप भलिभांति जानते हैं। इस कारण यहां खेती किसानी, व्यापार, कारोबार सब कुछ मुश्किल था।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल