कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस से बाहर हुए अशोक गहलोत! केसी वेणुगोपाल, मुकुल वासनिक और दिग्विजय का जुड़ा नाम

By अंकित सिंह | Sep 26, 2022

कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक हलचलों के बीच राजस्थान में भी उठापटक का दौर देखने को मिला है। राजस्थान की वर्तमान स्थिति को लेकर कांग्रेस आलाकमान सख्त दिखाई दे रहा है। वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का साफ तौर पर मानना है कि राजस्थान में जो कुछ भी हुआ है, वह अशोक गहलोत के इशारे पर हुआ है। इतना ही नहीं, वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस आलाकमान से यह भी कहा था कि अशोक गहलोत के अलावा किसी और के नाम पर विचार किया जाना चाहिए। इसी के बाद यह खबर आ रही है कि अशोक गहलोत का नाम फिलहाल कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस से बाहर हो गया है। माना जा रहा था कि अशोक गहलोत 28 तारीख तक अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। लेकिन अब वह इस रेस से बाहर हो गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: गांधी परिवार के एक और विश्वासपात्र को बुलाया गया दिल्ली, क्या कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए गहलोत के विकल्प होंगे कमलनाथ!

खबर यह भी है कि कांग्रेस आलाकमान गहलोत के साथ-साथ उनके कुछ समर्थक के विधायकों के खिलाफ पर नोटिस जारी कर सकता है। दरअसल, कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेता अजय माकन और मल्लिकार्जुन खड़गे राजस्थान के दौरे पर थे, जहां पार्टी की विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में पार्टी के विधायक शामिल नहीं हुए जबकि उससे पहले कांग्रेस के विधायक के यहां हुई बैठक में सभी विधायक पहुंचे थे। इसके बाद खबर आई कि कुछ विधायकों ने अशोक गहलोत के समर्थन में कांग्रेस आलाकमान के समक्ष इस्तीफा देने तक की बात कह दी है। इन तमाम मसलों को लेकर अजय माकन ने साफ तौर पर कहा है कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर