कन्हैया लाल के घर पहुंचे अशोक गहलोत, पीड़ित परिवार को सौंपा 51 लाख का चेक

By अभिनय आकाश | Jun 30, 2022

उदयपुर की घटना को लेकर राजस्थान से लेकर यूपी-एमपी तक प्रदर्शन हो रहे हैं। एनआईए की टीम दोनों आरोपियों के सोशल मीडिया पोस्ट और चैटिंग के डिटेल हासिल करने के लिए साइबर और फोरेंसिक टीम से मदद ले रही है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ राजस्थान के गृह राज्य मंत्री राजेन्द्र यादव, मुख्य सचिव ऊषा शर्मा, पुलिस महानिदेशक एम. एल. राठौड़ और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। पचास लाख के मुआवजा और दोनों बेटों को सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मृतक कन्हैया लाल के परिवार को 51 लाख रुपये का चेक सौंपा।

इसे भी पढ़ें: समय पर पुलिस कार्रवाई से बच सकती थी दर्जी की जान, हत्या आतंकी कृत्य : असदुद्दीन ओवैसी

दर्जी कन्हैयालाल की दो लोगो ने मंगलवार को चाकू से हमला कर हत्या कर दी थी। उदयपुर शहर में आज बृहस्पतिवार को भी कर्फ्यू लगा है। मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी बंद हैं। हिन्दू संगठनों के सदस्यों ने नृशंस हत्या के विरोध में उदयपुर के टाउन हॉल से कलेक्ट्रेट तक रैली निकालने की योजना बनाई है। ‘सर्व समाज’ ने रैली निकालने का आह्वान किया है। उदयपुर में कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिये भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। 

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा