अशोक गहलोत की मांग, किसानों का कर्जमाफ करे मोदी सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 01, 2019

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को मांग की कि केंद्र की राजग सरकार देश भर के किसानों का कर्ज माफ करे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सत्ता में आने के बाद किसानों की कर्जमाफी का अपना वादा पूरा किया है। इसकी घोषणा पर काम शुरू हो चुका है और अब केन्द्र सरकार को भी कर्जमाफी करनी चाहिए। गहलोत ने संवाददाताओं से कहा कि राजग सरकार ने चुनिंदा उद्योगपतियों के 3.5 लाख करोड़ रुपये का फंसा हुआ कर्ज माफ कर दिया है लेकिन किसानों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। पूर्व संप्रग सरकार ने किसानों के 72000 करोड़ रुपये के ऋण माफ किये थे और कांग्रेस शासित राज्यों राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में किसानों के कर्ज माफी की घोषणा की है। 

यह भी पढ़ें: बुलंदशहर हिंसा: पुलिस निरीक्षक पर हमला करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे। राज्य की आर्थिक स्थिति के बारे में पूछे गये सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 2013 में भाजपा सरकार ने जब सत्ता संभाली थी उस समय राज्य का कर्जा 1.29 लाख करोड़ रुपये था जो वर्तमान में करीब 3 लाख करोड़ रुपये हो गया है। उन्होंने कहा कि राज्य का कर्जा 30 वर्षों में 1.20 लाख करोड़ रुपये था जो निवर्तमान वसुंधरा राजे सरकार के पांच वर्षो के कार्यकाल में 1.29 लाख करोड़ रुपये से बढकर करीब 3 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है। गहलोत ने कहा ‘‘राज्य में पांच साल के कुशासन का अब अंत हो गया है और सरकार के बदलने के बाद सुशासन के एजेंडे पर निर्णय लिये जा रहे हैं।’’

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह