अचानक क्या हुआ? हरियाणा में कांग्रेस की हार पर बोले अशोक गहलोत, पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा

By अंकित सिंह | Oct 11, 2024

हरियाणा चुनाव में हार को लेकर कांग्रेस लगातार समीक्षा बैठक कर रही है। कांग्रेस इसको लेकर फैक्ट-फाइंडिंग टीम भी बनाने जा रही है। इन सबके बीत राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने बड़ा बयान दिया है। अशोक गहलोत ने कहा है कि पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। कल एक बैठक हुई, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने फैसला किया कि एक मंच बनाया जाएगा जहां हमारे सभी उम्मीदवार - जीतने और हारने वाले दोनों और राज्य के नेता गहराई से विचार करेंगे और आकलन करेंगे कि वास्तव में क्या हुआ था। 

इसे भी पढ़ें: Haryana में हार पर कांग्रेस का मंथन, BJP ने कसा तंज, कहा- आईना साफ करने से चेहरे की गंदगी साफ नहीं होती

पार्टी के वरिष्ठ नेता हरीश रावत का भी बयान सामने आया है। हरीश रावत ने कहा कि हरियाणा में हार बहुत आश्चर्यजनक थी। यह पार्टी के लिए न सिर्फ चुनौती है बल्कि झटका भी है। लोग चाहते थे कि कांग्रेस जीते. हरियाणा चाहता था कि कांग्रेस जीते। बीजेपी जाति के आधार पर पार्टी का ध्रुवीकरण करने में सफल रही। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि हर जगह उनकी यही रणनीति है- हिंदू और मुसलमानों के बीच ध्रुवीकरण, जातियों के नाम पर ध्रुवीकरण। ध्रुवीकरण के बिना वे राजनीति नहीं कर सकते। एक बैठक हुई और उन लोगों से विवरण मांगा गया जो हरियाणा में (चुनाव पर) काम कर रहे थे। राहुल गांधी ने जो कहा वह उनकी टिप्पणी नहीं बल्कि उनका मार्गदर्शन है। मैं यह नहीं कहूंगा कि लोग निस्वार्थ भाव से राजनीति में हैं लेकिन आपको पार्टी हित, राष्ट्रहित को प्राथमिकता देनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

Haridwar Suicide Case: निठारी कांड के मुख्य आरोपी Surendra Koli ने क्यों बदली Identity? जांच में जुटी Police

Ganesh Utsav के छठे दिन बप्पा के लिए तैयार करें Paneer Modak, बेहद सरल है रेसिपी

1 लाख डॉलर दो...नाचते-नाचते ट्रंप ने भारतीयों को दिया एक और बड़ा झटका, H1B Visa वाले सावधान!

एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में Bangladesh से भिड़ेगा भारत, आक्रामक शुरुआत पर नजर