गुजरात में कांग्रेस ने भरा जीत का दम, गहलोत बोले- भाजपा के खिलाफ राज्य में मजबूत सत्ता विरोधी लहर

By अंकित सिंह | Dec 03, 2022

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार आज थम जाएगा। गुजरात में दूसरे चरण में 93 सीटों पर 5 दिसंबर को वोटिंग होनी है। गुजरात में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। हालांकि, आम आदमी पार्टी के आने से इस बार का चुनाव दिलचस्प माना जा रहा है। इन सब के बीच गुजरात में कांग्रेस को उम्मीद है कि भाजपा के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर की वजह से उसे फायदा मिलेगा और वह सरकार बनाने में कामयाब होगी। यही कारण है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी साफ तौर पर कहा था कि गुजरात में उनकी पार्टी को सफलता मिलेगी और उनकी पार्टी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। 

इसे भी पढ़ें: संबित पात्रा का दावा, कांग्रेस के नेता पीएम को गाली देने का कर रहे काम, केजरीवाल पर भी साधा निशाना

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए आज प्रचार का आखिरी दिन है। हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना प्रचार खत्म कर चुके हैं। इस बार गुजरात में देखे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुल 31 से अधिक रैलियों को संबोधित किया। इसमें 3 मेगा रोड शो भी शामिल है। गुजरात में भाजपा प्रत्याशी 27 सालों से सत्ता में है। यही कारण है कि इस बार भी भाजपा ने सत्ता में वापसी के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ तौर पर गुजरात में गुजरात के विकास के लिए हर गुजराती को क्रेडिट दिया। इसके बाद उनका यह अभियान काफी लोकप्रिय हो गया।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर