Raihan Vadra की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने पर भड़के Ashok Gehlot, BJP सरकार पर साधा निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 22, 2026

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिल्ली के बीकानेर हाउस से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के बेटे और फोटोग्राफर रेहान वाद्रा की फोटो प्रदर्शनी से 70 से ज्यादा तस्वीरें हटाए जाने की निंदा करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि कलाकारों की आवाज दबाना लोकतंत्र पर सीधा हमला है। उन्होंने इसके लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पर निशाना साधते हुए उससे जवाब देने को कहा कि ये तस्वीरें क्यों हटाई गईं। गहलोत ने एक बयान में कहा कि दिल्ली के बीकानेर हाउस में रेहान वाद्रा की फोटो प्रदर्शनी से 70 से अधिक तस्वीरें हटवा दी गईं।

अगर सरकार एक फोटो प्रदर्शनी से घबरा जाती है तो इसका मतलब है कि वह इन आंदोलनों के दौरान उठाए गए अनुचित कदमों को छिपाना चाहती है।’’ उल्लेखनीय है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के बेटे और फोटोग्राफर रेहान वाद्रा ने बुधवार को कहा कि बीकानेर हाउस प्रशासन ने उनकी एकल प्रदर्शनी शुरू होने से कुछ घंटे पहले दिल्ली में हाल में हुए विरोध-प्रदर्शनों से जुड़ी उनकी कई तस्वीरें हटा दीं। प्रदर्शनी ‘नो आइडिया इज फाइनल’ का पूर्वावलोकन (प्रिव्यू) बुधवार को हुआ। यह प्रदर्शनी बृहस्पतिवार से आम लोगों के लिए खुलेगी।

गहलोत ने इसका जिक्र करते हुए कहा कि वाद्रा से तिरंगे की दो तस्वीरों को हटाने के लिए कहा गया लेकिन उन्होंने तिरंगे वाली तस्वीरें हटाने से साफ इनकार कर दिया। कांग्रेस नेता ने इसकी सराहना करते हुए कहा, ‘‘उनकी यह दृढ़ता सराहनीय है। उन्होंने दिखा दिया कि तिरंगे के सम्मान पर कोई समझौता नहीं हो सकता।’’ गहलोत ने कहा, ‘‘कलाकारों की आवाज दबाना लोकतंत्र पर सीधा हमला है।

यह सेंसरशिप का स्पष्ट उदाहरण है। भाजपा सरकार जवाब दे कि सच्चाई बयां करने वाली तस्वीरें क्यों हटाई गईं।’’

प्रमुख खबरें

विजयादशमी पर सनातन विजय व राष्ट्र को नशामुक्त करने का संकल्प

Jantar Mantar पर Protest Ban के खिलाफ INDIA Bloc का मोर्चा, D Raja बोले- हम लड़ेंगे

L Murugan के इस्तीफे के बाद ECI का फैसला, Madhya Pradesh में 12 नवंबर को होगा मतदान

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 का 450 एपिसोड के बाद सफर समाप्त: एकता कपूर और स्मृति ईरानी ने सोशल मीडिया पर लिखे भावुक नोट