लोकतंत्र को नादिरशाही में बदलने में जुटी मोदी सरकार: Ashok Gehlot का बड़ा आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 25, 2026

निर्वाचन आयोग में मतभेद की खबरों के बीच राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि केंद्र की सत्तारूढ़ मोदी सरकार ‘‘लोकशाही को नादिरशाही में बदलने की कोशिश’’ में लगी हुई है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की इस मुद्दे पर नयी दिल्ली में आयोजित संवाददाता सम्मेलन का जिक्र करते हुए गहलोत ने कहा, “राहुल गांधी ने आज की प्रेस वार्ता में जो एक-एक लफ्ज बोला, वह करोड़ों देशवासियों की भावना है, जो भाजपा और (मुख्य निर्वाचन आयुक्त) ज्ञानेश कुमार की कारस्तानियों के कारण खुद को छला हुआ महसूस कर रहे हैं।” कांग्रेस नेता ने कहा, “देश के संविधान ने भारतवासियों को वोट की ताकत दी थी, लेकिन मोदी सरकार लोकशाही को नादिरशाही में बदलने की कोशिशों में लगी हुई है।” उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जो बातें इतने वर्षों से कहते आ रहे हैं, अब वे एक-एक कर उजागर होने लगी हैं और इससे जनता के बीच भारी आक्रोश पैदा हो रहा है। गहलोत ने आरोप लगाया, “एजेंसियों पर कब्जा, संस्थानों पर कब्जा और अब वोट पर कब्जा—भाजपा की नीयत और इरादे पूरी तरह उजागर हो चुके हैं।

प्रमुख खबरें

Chittorgarh में 4 करोड़ का गांजा बरामद, तीन ट्रकों के साथ 7 तस्कर पकड़े गए

Asian Games में भारत का Surfing डेब्यू, पहले दौर की हीट में Sugar Shanti और Kamali Prakash पिछड़ीं

कर्नाटक: BJP नेता R Ashok ने सूखा राहत राशि को बताया अपर्याप्त, कर्ज माफी की उठाई मांग

CDS General NS Raja Subramani ने कहा, युद्ध में अब कोई स्थान सुरक्षित नहीं