अशोक गहलोत का भाजपा पर निशाना, बोले- देशहित में नहीं तनाव की राजनीति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2022

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि देश में तनाव और हिंसा का माहौल है। उन्होंने यह भी कहा कि तनाव की राजनीति देश और प्रदेश के हित में नहीं है। गहलोत शनिवार को कोठ्यारी, लक्ष्मणगढ़ (सीकर) में पूर्व विधायक सांवरमल मोर की मूर्ति के अनावरण एवं श्री श्रद्धा शिक्षा भवन (बालिका महाविद्यालय) के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, “हम बार-बार कहते हैं कि देश और प्रदेश में तनाव की राजनीति उचित नहीं है, क्योंकि जिस परिवार में तनाव होता है, वह आगे नहीं बढ़ता और बर्बाद हो जाता है। यही बात गांव, देश और प्रदेश पर भी लागू होती है।” 

इसे भी पढ़ें: अशोक गहलोत ने राहुल गांधी के कार्यालय में तोड़फोड़ की आलोचना की

गहलोत ने कहा कि आज देश में तनाव, अविश्वास और हिंसा का माहौल है...। कुछ लोग खुश हो सकते हैं कि बुलडोजर चल रहे हैं। पर मत भूलें कि यह बुलडोजर कभी आपके यहां भी आ सकता है। उन्होंने कहा कि बिना कानून के आप किसी को अपराधी नहीं ठहरा सकते और जब तक दोष सिद्ध न हो, तब तक आप दोषी को भी दोषी नहीं कह सकते। पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को लेकर गहलोत ने केंद्र की भाजपा सरकार व केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर निशाना साधा। 

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी