MBD ग्रुप्स E-लर्निंग, M-लर्निंग, स्टेशनरी, एको-फ्रेंडली बुक्स, पेपर प्रोडक्शन जैसे कई क्षेत्रों में सफलतापूर्वक काम कर रही है। अब उनकी इस विरासत को आगे बढा रही हैं उनकी बेटियां- मोनिका मल्होत्रा कान्धारी और सोनिका मल्होत्रा। एमबीडी ग्रुप की प्रबंध निदेशक मोनिका मल्होत्रा कान्धारी ने कहा कि, "मेरे पिता के प्रति इस सम्मान से मुझे बहुत ख़ुशी है, जिनके दर्शन और विरासत से ही एमबीडी ग्रुप आज इस ठोस नींव पर बैठा है, एक पिता के रूप में वह आदर्श है और आज जो भी हमने हासिल किया है वह केवल उनके मार्गदर्शन और जीवन के पाठों के कारण ही मिला है।
एमबीडी ग्रुप समूह 6 दशक से अधिक अनुभव के साथ भारत की अग्रणी शिक्षा कंपनियों में से एक। श्री अशोक कुमार मल्होत्रा ने ई-लर्निंग, क्षमता निर्माण, स्टेशनरी, एम-लर्निंग, स्किल डेवलपमेंट, इको फ्रेंडली नोटबुक्स, पेपर मैनुफैक्चरिंग, आईसीटी इंफ्रास्ट्रक्चर, हॉस्पिटैलिटी, रियल एस्टेट और मॉल डेवलपमेंट एंड मैनेजमेंट को बढ़ावा दिया है। अब यह ग्रुप भारत ही नहीं बल्कि श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका समेत कई देशों में अपनी सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है।