'आश्रम' ने Bobby Deol की डूबती नैया लगाई पार, काम ना मिलने पर नाइट क्लब में डीजे बनकर काटे थे दिन

By Prabhasakshi News Desk | Jan 27, 2025

बॉलीवुड अभिनेता और देओल फैमिली सबसे लाडले बेटे बॉबी देओल आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। धर्मेंद्र के छोटे बेटे बॉबी का जन्म 27 जनवरी 1969 को मुंबई में हुआ था। बॉबी, धर्मेंद्र और उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर के बेटे हैं। बरसात फिल्म से अपना करियर शुरु करने वाले बॉबी देओल ने शोल्जर, गुप्त: द हिडिन ट्रुथ, दिल्लगी, बादल, बिच्छू, क्रांति जैसी कई फिल्मों में काम किया है। ओटीटी की दुनिया में भी वह 'आश्रम' जैसी वेब सीरीज के जरिए तहलका मचा चुके हैं। बॉबी देओल को अभिनय के गुण अपने पिता से विरासत में मिले हैं।

उन्होंने 'सोल्जर', 'हमराज', 'बादल', 'बिच्छु' जैसी कई बेहतरीन फिल्में कीं। हालांकि, फिर उन्हें काम मिलना बंद हो गया और ये समय काफी लंबा चला। मगर, हैरानी की बात यह है कि बॉलीवुड में अच्छा नाम कमाने और फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद एक वक्त ऐसा था, जब बॉबी देओल के पास काम नहीं था। ऐसे में उन्होंने दिल्ली के नाइट क्लब में बतौर डीजे काम किया था।

बॉलीवुड में देओल खानदान के इस वारिस को लगभग 10 वर्षों तक कोई काम नहीं मिला। हालांकि,  इस दौरान उन्होंने भी काम मांगने का प्रयास नहीं किया। जिसके बाद आखिरकार उन्होंने साल 2016 में दिल्ली के नाइट क्लब में डीजे का काम शुरु कर दिया। बॉबी देओल के इस मुश्किल वक्त में सलमान खान मसीहा बनकर आए और इंडस्ट्री में उनकी वापसी कराई। साल 2018 में सलमान खान ने बॉबी को फिल्म 'रेस 3' का ऑफर दिया। वहीं, बॉबी को इसी दिन का इंतजार था। ऐसे में उन्होंने इस फिल्म में काम किया। इससे उनकी किस्मत थोड़ी बदल गई।  फिल्म 'रेस 3' के बाद बॉबी 'हाउसफुल 4' में दिखे। फिर उन्हें मिली वेब सीरीज 'आश्रम', जो बॉबी देओल के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई। अब तक इस सीरीज के तीन सीजन आ चुके हैं। 

फैन्स ने नहीं छोड़ा साथ

जब बॉबी देओल का वक़्त बुरा था, काम नहीं मिल रहा था। वे जब भी कहीं बाहर जाते, तो उनके फैन्स उनसे कहते कि हम आपको जल्द ही स्क्रीन पर देखना चाहते हैं। तब उनको एहसास हुआ कि उनके पास फैन्स हैं, लेकिन फिल्ममेकर्स उनको काम नहीं देना चाहते। उन्होंने अपने ऊपर मेहनत करनी शुरू की। अपनी सेहत का खयाल रखने लगे। उनकी आदत नहीं थी, लोगों से मिलने की। पर काम के लिए उन्होंने खुद को बदला और जो लोग उन्हें एरोगेंट समझते थे, उनसे मिलना शुरू किया। पर कोई भी बॉबी का साथ देने के लिए राजी नहीं था।

बॉबी ने खुद के कमबैक की योजना बनाई। अपने लिए एक फिल्म प्लान की। उसके लिए दाढ़ी बढ़ाई। पर पिक्चर इन सबसे तो बनती नहीं है। इसके लिए चाहिए होता है रोकड़ा, जो बॉबी के पास था नहीं। फिल्म बंद हो गई। इस दौरान उन्होंने बिजनेस में भी हाथ आजमाए, एक रेस्तरां कम बैंक्विट हॉल खोला, सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग(CCL) में खेलना शुरू किया। बॉबी पर मीडिया ने फोकस करना भी बंद कर दिया पर 2014 वो साल रहा, जब बॉबी फिर से चर्चा में आए पर इसकी वजह कोई फिल्म नहीं, बल्कि एक अफ़वाही तमाचा था। एक इंग्लिश अखबार ने खबर छापी कि करण जौहर की बर्थडे पार्टी में शराब के नशे में धुत बॉबी को एक गार्ड ने कंटाप जड़ दिया। बाद में करण ने एक ट्वीट कर कहा, ‘ये सब झूठ है, हमने बहुत मजे किए।

एनीमल जैसी बड़ी फिल्म मिलने की कहानी

एक दिन फिल्म निर्देशक संदीप वांगा रेड्डी ने बॉबी देओल से मुलाकात करने की इच्छा जाहिर की। मुलाकात के वक़्त वांगा रेड्डी के फोन में बॉबी की एक फोटो थी। ये वही वाला लुक था, जिसको देखकर CCL में सलमान खान ने कहा था कि ये दाढ़ी क्यों बढ़ा ली है? इसी फोटो के कारण संदीप उन्हें अपनी फिल्म ‘एनिमल’ में बतौर विलेन साइन करना चाहते थे। बॉबी को रोल मिला और उन्होंने पूरे स्वैग से फिल्म इंडस्ट्री में औपचारिक एंट्री ली।

प्रमुख खबरें

विदेशी बाजारों में Dollar मजबूत होने से भारतीय मुद्रा 8 पैसे फिसली, 94.84 पर बंद

Punjab Assembly Speaker ने BJP में शामिल हुए पूर्व AAP विधायकों के इस्तीफे मंजूर किए

ITC के सिगरेट कारोबार पर Tax बढ़ने से सितंबर तिमाही Net Profit 18.6 फीसदी गिरा

Bangladesh में वेतन बढ़ोतरी पर Garment Workers का उग्र प्रदर्शन, 670 कारखाने बंद