महिलाओं के लिए वरदान से कम नहीं है अश्वगंधा, प्रजनन समेत कई समस्याओं में है रामबाण इलाज

By प्रिया मिश्रा | Aug 12, 2022

आयुर्वेद में कई ऐसी जड़ी बूटियों हैं जिनका इस्तेमाल स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज के लिए सालों से किया जा रहा है। अश्वगंधा ऐसी ही एक औषधि है जो कई बीमारियों में रामबाण इलाज है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लामेटरी गुण होते हैं जो हमें कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं। महिलाओं से जुड़ी कई समस्याओं में अश्वगंधा बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं में लाभदायक है। आज के इस लेख में हम आपको अश्वगंधा के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं

कई अध्ययनों में पाया गया है कि अश्वगंधा वजन कम करने में काफी फायदेमंद है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करते हैं। अश्वगंधा का सेवन करने से शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद मिलती है। ऐसे में जिन महिलाओं का वजन अधिक होता है, उनके लिए अश्वगंधा का इस्तेमाल बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। इसके साथ ही अश्वगंधा का सेवन करने से शुगर लेवल के स्तर और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने में भी मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: खून पतला करने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स, हार्ट अटैक और स्ट्रोक से बचाव में मिलेगी मदद

थायरॉइड में फायदेमंद 

पुरुषों की तुलना में महिलाओं में थायराइड की शिकायत अधिक देखने को मिलती है। ऐसे में अश्वगंधा का सेवन करने से इस समस्या में लाभ होता है। थायरॉइड की बीमारी में अश्वगंधा की जड़ रामबाण इलाज है। इसके सेवन से थायरॉइड की बीमारी को जड़ से खत्म करने में मदद मिलती है। 

पीरियड्स सबंधी समस्याओं में लाभकारी 

अश्वंगधा का सेवन करने से महिलाओं को पीरियड्स संबंधी समस्याओं में लाभ होता है। इससे पीरियड्स क्रैम्प्स, इर्रेगुलर पीरियड्स, इनफर्टिलिटी और मेनोपॉज़ के दौरान होने वाली शिकायतों को कम करने में मदद मिलती है। जो महिलाऐं पीरियड्स संबंधी समस्याओं से पीड़ित हैं, उन्हें अश्वगंधा का सेवन जरूर करना चाहिए।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार