Ashwin ने खेल प्रेमियों से कहा, Rohit और Kohli को लेकर संयम बरतें और इन्हें समय दें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 30, 2023

भारत के सीनियर ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने खेल प्रेमियों से अनुरोध किया कि आईसीसी ट्राफी जीतने के संबंध में वे स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ संयम बरतें क्योंकि महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को भी विश्व कप छह प्रयास के बाद मिला था। भारतीय टीम ने पिछला विश्व कप 2011 में जीता था, लेकिन 2013 चैम्पियंस ट्राफी के बाद से टीम को आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) टूर्नामेंट में सफलता नहीं मिली है। अपने पूर्व और मौजूदा भारतीय कप्तान का समर्थन करते हुए अश्विन ने अपने ‘यूट्यूब चैनल’ पर कहा, ‘‘यह कहना काफी आसान है कि आपने यह नहीं जीता और वो नहीं जीता। ’’

करीब एक दशक तक भारतीय टीम के आईसीसी टूर्नामेंट ट्राफी नहीं जीतने से आलोचना होने लगी है। हाल में भारत को पिछले साल नवंबर में आस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों मिली करारी हार झेलनी पड़ी। अश्विन ने क्रिकेट प्रेमियों से रोहित और कोहली को थोड़ा समय देने की बात की। उन्होंने कहा, ‘‘ये खिलाड़ी (रोहित शर्मा, विराट कोहली) 2007 में नहीं खेले थे। रोहित शर्मा 2011 विश्व कप में नहीं खेल सके थे। कोहली 2011, 2015, 2019 में खेले हैं और अब वह 2023 में अपने चौथे विश्व कप में खेलेंगे। ’’

इस ऑफ स्पिनर ने कहा, ‘‘वे कहते हैं कि उन्होंने (कोहली) आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीता है। उन्होंने 2011 में इसे जीता था, उन्होंने 2013 चैम्पियंस ट्राफी जीती थी। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘रोहित शर्मा ने भी 2013 चैम्पियंस ट्राफी जीती थी। इसलिये हमें उन्हें समय देना चाहिए। ये खिलाड़ी द्विपक्षीय श्रृंखलायें, आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) और इतने सारे अन्य मैच खेल रहे हैं। जब आईसीसी टूर्नामेंट की बात आती है तो आपके लिये जरूरी होता है कि मैच के दौरान कुछ अहम क्षण आपके मुताबिक रहें। ’’ भारत को अक्टूबर-नवंबर में वनडे विश्व कप की मेजबानी करनी है।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत