अश्विनी लोहानी एयर इंडिया के नए अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक बने

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 14, 2019

नयी दिल्ली। रेलवे बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष अश्विनी लोहानी एयर इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त किये गये है। सरकार ने बुधवार को इस संबंध में एक आदेश जारी किया। एयर इंडिया के प्रमुख के रूप में लोहानी का यह दूसरा कार्यकाल होगा। सूत्रों ने बताया कि नियुक्ति से संबंधित मंत्रिमंडल की समिति ने बुधवार को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी।

लोहानी अगस्त, 2017 में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष नियुक्त किये गये थे और वह दिसंबर, 2018 में सेवानिवृत हुए थे। वह आईटीडीसी के अध्यक्ष और राष्ट्रीय राजधानी में रेल संग्रहालय के निदेशक भी रह चुके हैं। वह यांत्रिक अभियांत्रिकी में डिग्रीधारी हैं। 

प्रमुख खबरें

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow

Robert Pattinson की Primetime को मिला A सर्टिफिकेट, नग्नता के सीन कटे, अभद्र शब्द म्यूट

ना भारत से दूरी, ना चीन से यारी: UN के मंच पर बालेन शाह ने कैसे साधी दो दिग्गजों के बीच कूटनीतिक डोर?

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त