By एकता | Sep 01, 2024
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को बेंगलुरु स्थित भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) की फैक्ट्री पहुंचे, जहां से उन्होंने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के पहले मॉडल की झलक दिखाई। उन्होंने बताया कि कोच की मैन्युफैक्चरिंग का काम पूरा हो गया है और ये जल्द ही फैक्ट्री से बाहर आएंगे। वैष्णव ने ये भी बताया कि अगले 2 महीने ट्रेन की टेस्टिंग चलेगी और तीसरे महीने में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू हो जाएगी। इसी के साथ मंत्री ने ‘भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड’ (बीईएमएल) परिसर में वंदे भारत विनिर्माण प्रतिष्ठान की आधारशिला भी रखी।