रिकी पोंटिंग ने मानी अपनी गलती, कहा- अश्विन से गेंदबाजी नहीं करवाना बना हार का कारण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 16, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने यहां राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में गुरुवार रात तीन विकेट से हार के बाद स्वीकार किया कि आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को उनके कोटे के पूरे ओवर नहीं देना‘संभवत: गलती’ थी। अश्विन ने तीन ओवर में सिर्फ 14 रन दिए और इस दौरान उनके खिलाफ कोई बाउंड्री नहीं लगी। दिल्ली की टीम 148 रन के लक्ष्य का बचाव कर रही थी। क्रीज पर बायें हाथ के दो बल्लेबाजों डेविड मिलर (62) और राहुल तेवतिया (19) की मौजूदगी के बावजूद नए कप्तान ऋषभ पंत ने 13वें ओवर में अश्विन को बरकरार रखने के बजाए मार्कस स्टोइनिस को गेंद थमा दी। स्टोइनिस के इस ओवर में तीन चौके सहित 15 रन बने जिससे रॉयल्स का स्कोर पांच विकेट पर 58 रन से पांच विकेट पर 73 रन हो गया और टीम लय हासिल करने में सफल रही।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi