Asia Cup 2025 के लिए अफगानिस्तान टीम का ऐलान! राशिद खान संभालेंगे कप्तानी

By Kusum | Aug 06, 2025

पाकिस्तान और यूएई के साथ अफगानिस्तान को टी20 ट्राई सीरीज खेलनी है। हालांकि, इससे पहले अफगानिस्तान की ये 22 सदस्यीय टीम यूएई में दो सप्ताह ट्रेनिंग कैंप में भाग लेगी। ये एशिया कप की तैयारी का एक हिस्सा भी है। इस कैंप के बाद एशिया कप और त्रिकोणीय सीरीज के लिए टीम को 15 खिलाड़ियों तक सीमित कर दिया जाएगा। अफगानिस्तान की टीम एशिया कप 2025 के ग्रुप बी में है, जिसमें उनके साथ हॉग कॉन्ग, बांग्लादेश और श्रीलंका की टीम है।

अफगानिस्तान को एशिया कप में अपने सभी मुकाबले अबू धाबी में खेलने हैं। 9 सितंबर को हॉन्ग कॉन्ग, 16 सितंबर को बांग्लादेश और 18 सितंबर को श्रीलंका से अफगानिस्तान को ग्रुप स्टेज के मैचों में भिड़ना है। स्पिन हैवी साइड अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने चुनी है, क्योंकि यूएई में स्पिनरों को अच्छी खासी मदद मिलती है। राशिद खान और गुरबाज के साथ-साथ मोहम्मद नबी भी टीम का हिस्सा हैं और स्पिन की दुनिया में कमाल करते आ रहे अल्लाह गजनफर और नूर अहमद भी टीम का हिस्सा हैं।

अफगानिस्तान की प्रारंभिक टीम

राशिद खान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, वकीउल्लाह तारखिल, इब्राहिम जादरान, दरविश रसूली, मोहम्मद इशाक, मोहम्मद नबी, नांग्याल खरोती, शराफुद्दीन अशरफ, करीम जनत, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मुजीब जादरान, अल्लाह गजनफर, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, नवीन उल हक, फरीद मलिक, सलीम सफी, अब्दुला अहमदजई और बशीर अहमद। 

प्रमुख खबरें

Mitchell Starc की दमदार वापसी पर फिदा Ian Bishop, बोले- DC को इसी की जरूरत थी

नाबालिग लड़की से बलात्कार और हत्या के आरोपी को मौत की सजा दी जाए: अनिल देशमुख

UP Madarsa Fraud: Video में कैद हुआ हाजिरी का खेल, Plastic Card से चल रहा था Biometric System

Top 10 Breaking News 2 May 2026 | Jabalpur Cruise Accident Last Video | Ajay Rai Hospitalized | West Bengal Election 2026 | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें