Asia Cup 2025: अफगानिस्तान पर जीत के बाद श्रीलंकाई क्रिकेटर को मैदान पर मिली पिता के निधन खबर

By Kusum | Sep 19, 2025

श्रीलंका क्रिकेट टीम के युवा खिलाड़ी दुनिथ वेलालागे के परिवार पर बड़ा दुख टूर पड़ा है। उनकी जिंदगी के सबसे कठिन पलों में से एक तब आया जब एशिया कप 2025 में अफगानिस्तान के खिलाफ अहम मैच में जीत हासिल करने के बाद उन्हें ये दुखद खबर दी गई कि उनके पिता सुरंगा वेलालागे का दिल का दौरा पड़न से निधन हो गया है।


इस दुखद घड़ी में दुनिथ वेलालागे के लिए क्रिकेट जगत एकजुट दिखा। श्रीलंका के कई दिग्गज क्रिकेटरों और फैंस ने सोशल मीडिया पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने लिखा कि किसी भी बेटे को ये दर्द सहना नहीं चाहिए कि वह मैदान पर खेल रहा हो और अचानक पिता को खोने की खबर मिले। 


सूत्रों के मुताबिक, श्रीलंका टीम मैनेजर और पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सनत जयसूर्या ने मैच के बाद दुनिथ वेलालागे को ये दुखद समाचार दिया। जिसके बाद दुनिथ पूरी तरह टूट गए। टीम के साथी खिलाड़ियों ने इस कठिन समय में उन्हें संभालने की कोशिश की और भावनात्मक सहारा दिया। 


सिर्फ 21 साल के दुनिथ वेलालागे को श्रीलंका क्रिकेट का उभरता सितारा माना जाता है। इतनी कम उम्र में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहचान बना चुके इस खिलाड़ी के पिता हमेशा उनके सबसे बड़े समर्थक रहे। पिता कि अनाचक मुत्यु ने न केवल वेलालागे परिवार बल्कि पूरे श्रीलंकाई क्रिकेट जगत को शोकाकुल कर दिया है।  

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026 के फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, चोकर्स का टैग नहीं हटा पाई साउथ अफ्रीका

Rajya Sabha के लिए कल नामांकन करेंगे Nitish Kumar, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद, निशांत जदयू में होंगे शामिल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 में ‘भारत पवेलियन’ का किया उद्घाटन

Iran कर रहा ताबड़तोड़ हमला! अब तुर्की की ओर दाग दी बैलिस्टिक मिसाइल, NATO ने हवा में कर दिया तबाह