Asia Cup 2025: भारत के हाथ में पाकिस्तान की किस्मत की चाबी, बात नहीं मानने पर पीसीबी को होगा बड़ा नुकसान

By Kusum | Jul 21, 2025

एशिया कप 2025 को लेकर अभी तक अनिश्चितता के बादल छटे नहीं हैं। ये टूर्नामेंट होगा या नहीं इस पर सस्पेंस बना हुआ है। वहीं इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाना है। भारत टूर्नामेंट को लेकर पाकिस्तान की कोई भी बात मानने को तैयार नहीं है। ऐसे में एशियाई क्रिकेट परिषद के इस इवेंट पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। अगर एशिया कप नहीं होता है तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को बड़ा नुकसान होगा।

पीसीबी को एशिया कप से 1.16 अरब रुपये और अन्य इंटरनेशनल क्रिकेट इवेंट से 7.77 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कमाई की उम्मीद है। रिपोर्ट के अनुसार, आईसीसी और एशिया कप से होने वाली आय पाकिस्तान क्रिकेट की वित्तीय सेहत के लिए बेहद अहम है। एशिया कप के शेड्यूल और वेन्यू को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है। पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी पिछले हफ्ते आईसीसी बैठकों के लिए सिंगापुर नहीं गए थे। नकवी ने वार्षिक आम बैठक में वर्चुअली हिस्सा लिया।

वहीं रिपोर्ट के अनुसार, पीसीबी के सीईओ सुमैर अहमद आईसीसी बैठक में गए थे। उन्हें एशिया कप की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए 24 जुलई को ढाका में बुलाई गई एसीसी बैठक में शामिल होने को लेकर बीसीसीआई या श्रीलंका और अफगानिस्तान के बोर्ड से सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली।

प्रमुख खबरें

NCLAT ने Affle 3i की याचिका खारिज की, Talent Unlimited के खिलाफ CIRP जारी रहेगा

Consumer Durables Market: भारत में 2030 तक 3.25 लाख करोड़ रुपये का होगा उद्योग, BCG-CII रिपोर्ट

त्योहारी सीजन से पहले AC, TV और Washing Machine के दाम 8% तक बढ़ेंगे

Gorakhpur में जलभराव पर MP Ravi Kishan और BJP पार्षद में फोन पर नोकझोंक, Video सामने आया