एशियाड पदक विजेता धावक ज्योति याराजी करेंगी स्पेन में ट्रेनिंग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 11, 2024

नयी दिल्ली। एशियाई खेलों की पदक विजेता ज्योति याराजी के पेरिस ओलंपिक और आगामी सत्र से पहले स्पेन के टेनरिफे में ट्रेनिंग करने के प्रस्ताव को गुरुवार को सरकार से मंजूरी मिल गयी। चौबीस साल की इस धाविका ने हांगझोउ एशियाड में 100 मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक जीता था। खेल मंत्रालय की मिशन ओलंपिक इकाई (एमओसी) के बयान के अनुसार वह 45 दिन के लिए स्पेन रवाना होंगी। 

इसे भी पढ़ें: सिंधू जीती, सेन और श्रीकांत बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप के पहले दौर में हारे

एमओसी ने भारतीय निशानेबाज रेजा ढिल्लों और राजेश्वरी कुमार की विदेश में ट्रेनिंग का प्रस्ताव भी मंजूर कर दिया। रेजा अपने व्यक्तिगत कोच के साथ जबकि राजेश्वरी कोच डेविड कोस्टेलेकी के साथ इटली में ट्रेनिंग करेंगी। एमओसी ने पैरा निशानेबाज राहुल जाखड़ और रूबिना फ्रांसिस का दक्षिण कोरिया के चांगवान में आगामी डब्ल्यूएसपीएस विश्व कप में भागीदारी का प्रस्ताव भी मंजूर कर दिया।

प्रमुख खबरें

Jasprit Bumrah का कोई रिप्लेसमेंट नहीं, West Indies T20I में हार के बाद बोले Sanju Samson

AAP ने Connaught Place में CJP के तिरंगा लहराओ कार्यक्रम को दिया समर्थन

PM Narendra Modi ने Ladakh को दी 3350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात

Bastar से Naxalism का खात्मा: Union Home Minister Amit Shah ने उजागर किया पांच दशकों के आतंक का सच