By Kusum | Oct 03, 2023
भारत के तेजस्विन शंकर ने 1500 मीटर रेस में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। उन्होंने पुरुषों की डेकाथलॉन स्पर्धा में दूसरे नंबर पर रहकर ये मेडल अपने नाम किया है। उन्होंने 1500 मीटर चौथे स्थान पर और समग्र स्टैंडिंग में दूसरा स्थान प्राप्त करता है। उन्होंने 7666 अंकों के साथ प्रतियोगिता समाप्त की, जो एक राष्ट्रीय रिकॉर्ड है।
इसके अलावा भारत की पारुल चौधरी ने मंगलवार को यहां शानदार दमखम का परिचय देते हुए एशियाई खेलों की महिला 5000 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। यह 28 वर्षीय खिलाड़ी अंतिम लैप में शीर्ष दो में शामिल थी और फिर अंतिम लम्हों में जापान की रिरिका हिरोनाका को पछाड़कर 15 मिनट 14.75 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहीं। पारुल का मौजूदा एशियाई खेलों में यह दूसरा पदक है। उन्होंने सोमवार को महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज में भी रजत पदक जीता था।