एशियाई खेलों में 200m कांस्य जीतने वाली Haritha Bhadra अपने ब्रांड Daagina के लिए डिजाइन करेंगी खास ईयरिंग

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 28, 2026

(फिलेम दीपक सिंह) नागोया, 28 सितंबर मैदान पर अपनी रफ्तार से पदक जीतने वाली फर्राटा धाविका हरिता भद्रा के पैरों में ही नहीं, हाथ में भी हुनर है जो उनके द्वारा बनाये गए गहनों की खूबसूरती में नजर आता है। अपने पदार्पण एशियाई खेलों में 200 मीटर का कांस्य पदक जीतने वाली हरिता अपने ब्रांड ‘दागिना’ के लिये जल्दी ही नये ईयरिंग डिजाइन करने वाली है जो इस पदक को समर्पित होगा। 23 वर्ष की इस खिलाड़ी ने कहा ,‘‘ मैं जरूर ऐसा कुछ डिजाइन करूंगा तो इस पदक को समर्पित होगा।

यह उनकी पहली अंतरराष्ट्रीय रेस थी। हरिता ने कहा ,‘‘ यह पदक मेरे लिये काफी मायने रखता है क्योंकि पहली बार भारत के लिये खेल रही थी और मुझे खुशी है कि पदक जीत सकी।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ रेस से पहले मेरे दिमाग में यही चल रहा था कि मुझे अपने शरीर पर भरोसा रखना है और अंत तक हार नहीं मानना है। मैं रेस का मजा लेने उतरी थी और मुझ पर कोई दबाव नहीं था क्योंकि मैने मेहनत की थी।’’ मुंबई की रहने वाली हरिता ब्रिटेन में लोबोरो यूनिवर्सिटी से खेल विज्ञान, कोचिंग और शारीरिक शिक्षा में बीएससी भी कर रही है।

प्रमुख खबरें

Lata Mangeshkar Birth Anniversary: केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

LPU Protest: फगवाड़ा में इंटरनेट बंद, CM Bhagwant Mann ने दिए जांच के सख्त आदेश

Ujjain में विकास के लिए मंदिर टूटे, CM का घर टूटा, मस्जिद की बारी आई तो प्रशासन पर बरसने लगे पत्थर! धर्म बड़ा है या देश?

Asian Games में बारिश से मैच रद्द, बेहतर T20I Ranking के दम पर भारत सेमीफाइनल में