Asian Games में 29 सितंबर को भारतीय दल का पूरा शेड्यूल जारी, कई पदकों के लिए उतरेंगे खिलाड़ी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 28, 2026

भारत का एशियाई खेलों में 29 सितंबर का कार्यक्रम इस प्रकार है। सभी समय भारतीय समयानुसार हैं।

एथलेटिक्स: पुरुष पोल वॉल्ट फाइनल: देव कुमार मीना और कुलदीप कुमार दोपहर 2.50 बजे। (पदक स्पर्धा)। महिला ऊंची कूद का फाइनल: पूजा और सुप्रिया बसवराजू दोपहर 3.35 बजे। (पदक स्पर्धा)। महिला हैमर थ्रो फाइनल: अनुष्का यादव और तान्या चौधरी, दोपहर 4.05 बजे। (पदक स्पर्धा)। महिला की 800 मीटर फाइनल: गौतमी जयरामन और पूजा, दोपहर 4.20 बजे। (पदक स्पर्धा)। पुरुष 800 मीटर फाइनल: मोहम्मद अफसाल, दोपहर 4.35 बजे। (पदक स्पर्धा)। पुरुष 5000 मीटर फाइनल: गुलवीर सिंह और अविनाश साबले, शाम 4.45 बजे। (पदक स्पर्धा)। मिश्रित चार गुणा 100 मीटर रिले फाइनल: शाम 5.18 बजे। (पदक स्पर्धा)। महिला चार गुणा 400 मीटर रिले का फाइनल: शाम 5.35 बजे। (पदक स्पर्धा)। पुरुष चार गुणा 400 मीटर रिले का फाइनल: शाम 5.47 बजे। (पदक स्पर्धा)।

मुक्केबाजी: महिला 65 किग्रा सेमीफाइनल: परवीन बनाम ली शू (चीन) सुबह 10.15 बजे। (पदक स्पर्धा)। पुरुष 80 किग्रा सेमीफ़ाइनल: अंकुश पंघाल बनाम फ़ज़लिद्दीन एर्किनबोव (उज़्बेकिस्तान) सुबह 11 बजे। (पदक स्पर्धा)। पुरुष 90 किग्रा से अधिक सेमीफ़ाइनल: नरेंद्र बनाम आइबेक ओरलबे (कज़ाकिस्तान) सुबह 11.30 बजे। (पदक स्पर्धा)।

कैनो स्लैलम: पुरुष कयाक सिंगल हीट: हितेश केवट और प्रद्युम्न सिंह राठौड़ सुबह 7 बजे से। महिला कैनो सिंगल हीट: पल्लवी जगताप और रीना सेन सुबह 7 बजे से। महिला कयाक सिंगल हीट: शिखा चौहान सुबह 7 बजे से।

कुराश: पुरुषों का 66 किलोग्राम वर्ग, राउंड ऑफ़ 16: विपिन कुमार सुबह 6.24 बजे।

सेलिंग: पुरुषों की डिंघी, क्वालीफाइंग सीरीज रेस 3: विष्णु सरवनन सुबह 10 बजे।

निशानेबाजी: पुरुषों का ट्रैप व्यक्तिगत क्वालीफाइंग और टीम फ़ाइनल: शपथ भारद्वाज, कायनन चेनाई और अहवर रिज़वी सुबह 6.30 बजे। (पदक स्पर्धा)। महिला ट्रैप व्यक्तिगत क्वालीफाइंग और टीम फाइनल: नीरू, मनीषा कीर और आशिमा अहलावत सुबह 6.30 बजे। (पदक स्पर्धा)। महिला ट्रैप व्यक्तिगत फाइनल (क्वालीफाई करने पर): नीरू, मनीषा कीर और आशीमा अहलावत सुबह 10:30 बजे। (पदक स्पर्धा)। पुरुष ट्रैप व्यक्तिगत फ़ाइनल (क्वालीफाई करने पर): शपथ भारद्वाज, कायनन चेनाई और अहवर रिज़वी दोपहर 12 बजे। (पदक स्पर्धा)।

स्क्वाश: महिला टीम, ग्रुप मैच: भारत बनाम ईरान, सुबह 6.30 बजे।

सर्फिंग: पुरुषों के शॉर्टबोर्ड क्वार्टरफाइनल: किशोर कुमार अंबरासु बनाम टोबी एस्पेजोन (फिलीपींस) सुबह 4.54 बजे।

टेनिस: पुरुष एकल, दूसरा राउंड: दक्षिणेश्वर सुरेश बनाम गुनावान त्रिस्मुवंतारा (इंडोनेशिया), सुबह 10 बजे। पुरुष एकल, दूसरा राउंड: सुमित नागल बनाम हांग सियोंगचान (दक्षिण कोरिया), दोपहर 12.30 बजे से पहले नहीं। पुरुष युगल, दूसरा राउंड: युकी भांबरी/दक्षिणेश्वर सुरेश बनाम डेनिस येवसेयेव/बेबिट झुकायेव (कजाकिस्तान), दोपहर 12.30 बजे से पहले नहीं। पुरुष युगल दूसरा राउंड: अनिरुद्ध चंद्रशेखर/एन श्रीराम बालाजी बनाम अभिषेक बास्तोला/प्रदीप खड़का (नेपाल), दोपहर 12.30 बजे से पहले नहीं।. मिश्रित युगल, पहला राउंड: अंकिता रैना/एन श्रीराम बालाजी बनाम यूडिस चोंग/कैरन थॉम्पसन (हांगकांग), दोपहर 3.30 बजे से पहले नहीं।

ट्रैक साइकिलिंग: महिला टीम स्प्रिंट, क्वालिफिकेशन, हीट्स और मेडल रेस: सेलेस्टिना, सरिता कुमारी, कीर्ति रंगास्वामी चिक्का और त्रियाशा पॉल सुबह 6.30 बजे से। पुरुष टीम स्प्रिंट, क्वालीफाइंग, हीट और मेडल रेस: रोजित सिंह, डेविड बेकहम, रोनाल्डो सिंह और जेमश सिंह सुबह 6.38 बजे से। महिला टीम परस्यूट: हर्षिता जाखड़, पूजा दानोले, मीनाक्षी और स्वोस्ती सिंह सुबह 7.12 बजे से।

वॉलीबॉल: पुरुष पूल सी: भारत बनाम कतर, दोपहर 12.30 बजे।

प्रमुख खबरें

Maharashtra: Pune की अर्थव्यवस्था 2036 तक 220 अरब डॉलर करने का NITI Aayog का मास्टर प्लान तैयार

Asian Games में शानदार प्रदर्शन पर President Murmu ने पदक विजेताओं को दी बधाई

Asian Games से बाहर हुए Bangladesh के बल्लेबाज Najmul Hossain Shanto, ढाका लौटेंगे

Asian Games में भारत ने जीते 6 पदक, Sensex 1124 अंक टूटा