अमेरिका में आर्थिक सहायता पैकेज की उम्मीद के बावजूद एशियाई बाजारों में गिरावट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 11, 2020

तोक्यो। वॉल स्ट्रीट में तेजी के बावजूद एशियाई बाजार बुधवार को गिरावट के साथ खुले। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि ट्रम्प प्रशासन कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते हुए आर्थिक प्रभावों को कम करने के लिए कुछ फैसले कर सकता है। जापान का प्रमुख निक्की 225 सूचकांक सुबह के कारोबार में 1.4 प्रतिशत गिरकर 19,581.83 पर रहा।

ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 सूचकांक 2.2% गिरकर 5,806.50 पर पहुंच गया। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.4% की गिरावट के साथ 1,937.10 पर आ गया। हांगकांग का हैंग सेंग 10 अंक बढ़कर 25,402.40 के स्तर पर था, जबकि शंघाई कंपोजिट 0.3% बढ़कर 3,006.50 पर पहुंच गया। कारोबारियों का कहना है कि बाजार में अस्थिरता जारी रहने का अनुमान है।

प्रमुख खबरें

कंगना रनौत ने नसीरुद्दीन शाह को कहा लोमड़ी, बोलीं- खाते देश का हैं, लड़ते पड़ोसी के लिए है

12 August, 2026 Stock Market Updates: सेंसेक्स में बढ़त के बीच Godrej Consumer के शेयरों में कोहराम, CEO के इस्तीफे से 10% की भारी गिरावट

Himachal Pradesh में Petrol-Diesel महंगा, सुक्खू सरकार ने लगाया नया Widow and Orphan Cess

Bab al-Mandeb में Houthi Rebels का बड़ा हमला: 3 पाकिस्तानी नागरिकों की मौत, Global Shipping पर गहरा संकट