Tarrif पर लगे ब्रेक से एशिया के बाजार हुए गुलजार, 24 वर्षों में पहली बार NASDAQ में दिखी ऐसी बढ़ोतरी

By रितिका कमठान | Apr 10, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उच्च टैरिफ दरों पर 90 दिनों के लिए रोक लगाने की घोषणा कर दी है। चीन के सामानों पर टैरिफ बढ़ाकर 125% करने के एलान के बाद अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी आई है।  10 अप्रैल से 104% की जगह टैरिफ बढ़ाकर 125%  हो गया है। इस कदम के बाद अमेरिकी शेयर बाजार ने ऊंची उड़ान भरी है।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट की मानें तो नैस्डेक 12.2 फीसदी उपर चढ़ा है। नैस्डेक 100 अंक ऊपर बढ़ा है। तीन जनवरी 2001 के बाद ये पहला मौका है जब ये इस स्तर पर पहुंचा है। अबतक ये दूसरी बार का रिकॉर्ड है, जब इतना अधिक स्तर पर पहुंचा है। ये 9.5% के ऊपरी स्तर पर बंद है।

वर्ष 2008 के बाद से ये पहला मौका है जब ये इतना अधिक स्तर पर आया है। तीसरी बार नैस्डेक में इतना अधिक उछाल देखने को मिला है। डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि मैं 90 दिनों तक टैरिफ पर ब्रेक लगाने का आदेश देता हूं। इस दौरान तत्काल प्रभाव से 10 फीसदी टैरिफ लागू होगा। ये ब्रेक चीन पर लागू नहीं होगा।

प्रमुख खबरें

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान

CJP Protest at Jantar Mantar | मोदी ने हार स्वीकार कर ली है..., जंतर-मंतर के प्रस्तावित प्रदर्शन से बोले कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके

Manipur के Kamjong में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा, धारा 162 लागू