Asian Wrestling Championship: नितेश गोल्ड से चूके, सिल्वर से किया संतोष, Sachin और Prince ने जीता कांस्य

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 09, 2026

भारतीय ग्रीको रोमन पहलवानों ने बुधवार को किर्गिस्तान के बिश्केक में 2026 सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में देश की पदक संख्या में एक रजत और दो कांस्य पदक जोड़े। नितेश ने 97 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता जबकि सचिन सहरावत (67 किग्रा, ग्रीको रोमन) और प्रिंस (82 किग्रा, ग्रीको रोमन) ने कांस्य पदक अपने नाम किए। बुधवार को तीन पदक जीतने के साथ ही भारत के पास दो रजत और तीन कांस्य पदक हो गए।

हंसिका को गत रजत पदक विजेता चीन की युक्सुआन ली ने 11-1 से हराया। वह कांस्य पदक के प्ले ऑफ में अरुके कादिरबेक काइजी के खिलाफ उतरेंगी। नेहा को पूर्व एशियाई चैंपियन मेंग्यू जी ने 12-5 से हराया। वह अब कांस्य पदक के मुकाबले में मंगोलिया की बोलोरतुया खुरेलखू से भिड़ेंगी। नीलम के पास भी कांस्य पदक जीतने का मौका हो सकता है क्योंकि उन्होंने 50 किग्रा वर्ग में रेपेचेज दौर में जगह बनाई है।

प्रमुख खबरें

NEET scam: CJP का 20 जुलाई को संसद मार्च, Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की मांग

Vanakkam Poorvottar: Bangladeshi Infiltrators के खिलाफ Assam ने छेड़ा सबसे बड़ा अभियान, अब तक 228 KM से अधिक हिस्से में कंटीली बाड़ लगाई

दरभंगा में Sugar Farmers की बढ़ेगी आमदनी, अब खेत तक पहुंचेंगे Government अधिकारी

अचानक LoC पहुँचे Army Chief General Dhiraj Seth, सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की, आतंकवाद रोधी अभियान और तेज हुए