सोशल मीडिया ट्रेंड में शामिल हुए Asim Riaz, शेयर की न्यूड तस्वीर, देखकर लोगों ने बताया सस्ता Ranveer Singh

By एकता | Jul 23, 2022

शुक्रवार को बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह ने अपने न्यूड फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर कर के सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी थी। अभिनेता की यह तस्वीरें अभी तक सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड में नंबर एक बन बनी हुई है। अब इस न्यूड फोटोशूट के ट्रेंड बिग बॉस 13 फेम आसिम रियाज भी शामिल हो गए हैं। अभिनेता कर मॉडल ने बीते दिन अपने सालों पहले के एक न्यूड फोटोशूट की तस्वीर शेयर की है, जिसने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। आसिम की यह तस्वीरें देखकर लोगों की आँखें फटी की फटी रह गयी हैं।

इसे भी पढ़ें: Samantha Ruth Prabhu से तलाक के बाद बदल गई है Naga Chaitanya की जिंदगी, अभिनेता ने खुद किया खुलासा

सोशल मीडिया के कई यूज़र्स को अभिनेता का यह लुक ज्यादा पसंद नहीं आ रहा है, जिसकी वजह से उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है। आसिम को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा, "रणवीर सिंह पार्ट 2"। एक अन्य ने लिखा, "सब नंगे होते जा रहे हैं, हो क्या गया है सबको"। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "बचा क्या है, इसे भी उतार दो"। पर्सनल लाइफ की बात करें तो आसिम रियाज मॉडल हिमांशी खुराना के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों की मुलाकात रियलिटी शो बिग बॉस 13 में हुई थी और दोनों पिछले कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। आसिम और हिमांशी इन दिनों तुर्की में छुट्टियां मनाने गए हुए हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi में सुरक्षा पहरे के बीच प्रदर्शनकारी Connaught Place वॉशरूम और गुरुद्वारे में छिपे, कई हिरासत में

Donald Trump ने Truth Social पर पूछा सवाल, 8 युद्ध सुलझाने पर भी क्यों नहीं मिला नोबेल

उत्तराखंड के Hemkund Sahib के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 3.84 लाख श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

US हमलों के बावजूद बातचीत नहीं छोड़ेगा Iran, बैठक में Vladimir Putin ने बढ़ाया हाथ