महाराष्ट्र सस्पेंस के बीच आया नया मोड़, पवार बोले- भाजपा और शिवसेना से पूछें कैसे बनेगी सरकार

By अनुराग गुप्ता | Nov 18, 2019

मुंबई। महाराष्ट्र में सियासी उठापटक के बीच अब बड़ी खबर निकलकर आ रही है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार ने सोनिया गांधी से मुलाकात के पहले कहा कि भाजपा और शिवसेना से पूछिए प्रदेश में सरकार कैसे बनेगी। शरद पवार ने कहा कि भाजपा और शिवसेना ने मिलकर चुनाव लड़ा था, हमारा गठबंधन तो कांग्रेस के साथ था इसलिए उनके साथ बैठक कर रहे है।

संवाददाता द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में शरद पवार ने यह टिप्पणी की। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर जारी सस्पेंस के बीच शरद पवार कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ शाम 4 बजे मिलेंगे। इससे पहले जब बैठक के बारे में पूछा गया तो पवार ने कहा कि आज एक बैठक है। इतने में ही वह संवाददाताओं के पास से निकल गए।

प्रमुख खबरें

SIR से 93 लाख नाम हटाकर BJP की मदद का आरोप, Mamata Banerjee ने CEC से मांगा इस्तीफा

Gujarat CID ने चुनावी चंदे में 314 करोड़ की कर चोरी पर तीन दलों पर दर्ज की FIR

Election Commission पर DK Shivkumar का बड़ा हमला, CEC की गिरफ्तारी और SIR रद्द करने की मांग

Nandigram Bypoll में BJP प्रत्याशी हसीरानी रथ ने तय किया 1.10 लाख वोटों का लक्ष्य