असम में एक व्यक्ति ने पत्नी का गला काटा, सिर के साथ पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 21, 2025

असम में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पत्नी का सिर काट कर उसकी हत्या कर दी और कटा सिर लेकर पुलिस थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हत्या के कारण के बारे में पूछे जाने पर पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हम फिलहाल कुछ नहीं कह सकते। हमें जांच पूरी होने का इंतजार करना होगा।’’ स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि आरोपी दिहाड़ी मजदूर है और उसने घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या कर दी।

प्रमुख खबरें

शहीदों के बलिदान से कायम है शांति, पुलिस की वर्दी बने जनसेवा का प्रतीक: Nagaland ADGP

Jio Platforms IPO: खुलते ही कुछ ही मिनटों में बिका जियो का आईपीओ, QIB हिस्सा 3 गुना से ज्यादा भरा, जानें लेटेस्ट GMP और पूरी डिटेल

Priyank Kharge ने RSS को घेरा, कहा- दिखावा छोड़ खुद को Political Party के रूप में दर्ज कराएं

कॉजपा नेताओं के समर्थन पर Naveen Patnaik पर भड़की Odisha BJP, लगाए गंभीर आरोप