Assam Cabinet में विभागों का बंटवारा, CM Himanta ने बांटे मंत्रालय, जानिए किसे क्या मिला

By अभिनय आकाश | May 14, 2026

लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के दो दिन बाद, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने गुरुवार को नए मंत्रिमंडल में उनके साथ शपथ लेने वाले चार मंत्रियों को विभागों का आवंटन किया। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य द्वारा जारी एक नोट के माध्यम से इन विभागों के आवंटन की घोषणा की गई। नोट में कहा गया, मुझे आपका पत्र प्राप्त हुआ है... जिसमें मंत्रिपरिषद के सदस्यों को विभागों के आवंटन का प्रस्ताव है... मैं आपके द्वारा सुझाए गए प्रस्ताव को मंजूरी देता हूं। राजकब में नए शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली, जो चाय बागान जनजाति समुदाय से आते हैं। रूपांतरण एवं विकास, श्रम कल्याण और चाय बागान जनजाति एवं आदिवासी कल्याण विभाग आवंटित किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: CM Sarma की पत्नी पर आरोपों के बाद Guwahati पहुंचे Pawan Khera, बोले- 'जांच में पूरा सहयोग करूंगा'

बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के चरण बोरो को परिवहन और बोडोलैंड क्षेत्र के कल्याण विभाग सौंपे गए हैं - ये दोनों विभाग वे पिछली कैबिनेट में भी संभाल चुके हैं। सरमा ने पहले घोषणा की थी कि रणजीत कुमार दास, जिन्होंने पिछली कैबिनेट में पंचायत और ग्रामीण विकास एवं पर्यटन विभाग संभाले थे, असम विधानसभा के नए अध्यक्ष होंगे। बुधवार को मुख्यमंत्री ने कहा था कि नव निर्वाचित विधानसभा के पहले सत्र के समापन के बाद जून के पहले सप्ताह के आसपास कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Yogi Adityanath ने Lucknow में Taj Palace होटल का उद्घाटन कर उत्तर प्रदेश को बताया पर्यटन केंद्र

Congress MP Imran Masood और SP विधायक आशु मलिक में बहस हुई, दिशा बैठक का वीडियो वायरल

FSSAI ने United Spirits का बारामती संयंत्र वाला बिक्री आदेश वापस लिया

Bhupendra Patel ने अमेरिका में गुजरात की नयी Tourism Policy में निवेश की अपील की