Assam CM हिमंत विश्व शर्मा ने Rahul पर ‘Gandhi’ सरनेम लगाने पर उठाया सवाल, कांग्रेस ने ऐसे दिया जवाब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 11, 2023

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और उनके परिवार के सदस्यों द्वारा ‘गांधी’ उपनाम का इस्तेमाल करने की वैधता पर सवाल उठाया और उन्हें ‘सरदार ऑफ डुप्लिकेट्स’ करार दिया। शर्मा ने विपक्षी गठबंधन के नाम के रूप में ‘इंडिया’ शब्द का उपयोग करने के लिए भी कांग्रेस की आलोचना की और दावा किया कि सबसे पुरानी पार्टी अपनी राजनीतिक सुविधा के अनुसार ‘इंडिया’ और भारत का उपयोग करती है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने लंबे समय तक शोध किया कि इंदिरा, राहुल, राजीव और प्रियंका किस ‘फॉर्मूले’ से गांधी बने, लेकिन मुझे इस बारे में कुछ नहीं मिला।’’ उन्होंने कहा कि अगर कोई डाकू गांधी उपनाम का इस्तेमाल करता है तो इससे वह साधु नहीं हो जाएगा। वर्ष 2015 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले शर्मा ने कहा, ‘‘राहुल गांधी जी से मेरा विनम्र अनुरोध है कि कृपया अपना नकली उपनाम हटा दें, क्योंकि यह असली नहीं है।’’ शर्मा ने कांग्रेस पर सत्ता में रहने के दौरान देश के लिए कुछ नहीं करने का आरोप लगाया और दावा किया कि नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद ही लोगों में देशभक्ति की गहरी भावना पैदा हो रही है।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया, ‘‘आप (कांग्रेस) ने ‘इंडिया’ का नाम लेकर बहुत बड़ा पाप किया है क्योंकि आपने भारत का गौरव बढ़ाने के लिए कभी कुछ नहीं किया। आपने केवल अपने परिवार का दबदबा बढ़ाने के लिए काम किया। आपको खुद को ‘इंडिया’ या भारत कहने का अधिकार नहीं है।’’ शर्मा की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस के प्रवक्ता अपूर्व भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘एक मुख्यमंत्री के लिए ऐसे शब्द अशोभनीय हैं। वह कौन होते हैं इस पर टिप्पणी करने वाले कि राहुल जी गांधी उपनाम के लायक हैं या नहीं? क्या यह किसी भी तरह से राज्य की समस्याओं से संबंधित है? किसी का उपनाम राज्य के लिए समस्या कैसे हो सकता है?’’ उन्होंने कहा कि राज्य के सामने कई समस्याएं हैं और मुख्यमंत्री को उन पर ध्यान देना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Indian Coast Guard प्रमुख ने maritime search and rescue में तकनीक और तालमेल पर दिया जोर

अराजक तत्वों संग मिलकर देश को कर रहे अस्थिर, राहुल गांधी पर नितिन नवीन का वार

West Bengal के सांस्कृतिक विभाग के सलाहकार बने Mithun Chakraborty, मिला Cabinet दर्जा

Global Market में गहराया आपूर्ति संकट, Brent Crude बढ़कर 101.60 डॉलर प्रति बैरल हुआ