'दुनिया के सभी पार्टी एक साथ आ जाए तो भी त्रिपुरा में बनेगी भाजपा की सरकार', असम सीएम का बयान

By अंकित सिंह | Nov 07, 2022

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा अपने बयानों के लिए जाने जाते हैं। हालांकि यह बात भी सच है कि पूर्वोत्तर में हिमंत बिस्वा सरमा भाजपा के लिए कई मुश्किल काम को भी आसान कर चुके हैं। त्रिपुरा में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। भाजपा की ओर से इस को लेकर पूरी ताकत लगाई जा रही है। त्रिपुरा में भाजपा ने पिछले चुनाव में वाम दल की सरकार को उखाड़ फेंका था। हालांकि, इस बार भाजपा के लिए दोबारा सत्ता में वापसी एक बड़ी चुनौती है। त्रिपुरा में भाजपा को कांग्रेस, वामदल और तृणमूल कांग्रेस तीनों से चुनौती मिलने की उम्मीद है। ऐसे में हिमंत बिस्वा सरमा का त्रिपुरा को लेकर एक बड़ा बयान सामने आ गया। 

इसे भी पढ़ें: अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री पर साधा निशाना, कहा- भाजपा की नोटबंदी ने संपूर्ण व्यापार जगत को अव्‍यस्थित किया

इसके साथ ही, हिमंत बिस्वा सरमा ने एक और बड़ा बयान दे दिया। सरमा ने साफ तौर पर कहा कि दुनिया की सभी पार्टी भी एक साथ हो जाए तो भी त्रिपुरा में भाजपा को सरकार बनाने से नहीं रोक सकती। उन्होंने कहा कि सीपीआई, कांग्रेस एक ही थाली में एक ही साथ खाने का परिकल्पना बना रहा है। लेकिन मैं यह बोलना चाहता हूं कि एक थाली में कांग्रेस भी रहो, सीपीआई रहो, दुनिया की  सभी पार्टी भी रहो, जितने पॉलीटिकल पार्टी हो सब एक साथ आ जाओ लेकिन त्रिपुरा में बीजेपी को जीतने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वोत्तर पर खास ध्यान दे रहे हैं। यहां की संस्कृति को विश्व स्तर पर ले जाया जा रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में त्रिपुरा विकास की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

प्रमुख खबरें

Ronaldo के Retirement पर बहन Katia का बड़ा खुलासा, बोलीं- यह उनका आखिरी World Cup है

Argentina का करो या मरो मुकाबला, Cape Verde से भिड़ंत से पहले कोच Scaloni ने टीम को किया सावधान

NMC Health डील का असर, Bank of Baroda का शेयर 4% टूटा, निवेशकों की बढ़ी टेंशन

Fuel Price में राहत के लिए करना होगा इंतजार, मंत्री Hardeep Puri बोले- 2-3 महीने बाद फैसला